घर-परिवारफीचर्ड

आप भी बना सकते है बाजार जैसे चटपटे आम पापड़, नोट कर ले ये रेसिपी और आज ही की ट्राय

बाजार में मिलने वाले आम पापड़ या अमावट बनाना काफी आसान है आप हमारी बताई गई रेसिपी को फॉलो कर के आज ही आम पापड़ बनाएं…

आम का पापड़ किसे पसंद नहीं होता. बच्चे से लेकर बड़े तक इसे खूब चाव से खाते हैं. कुछ लोगों को तो ये इतना अच्छा लगता है कि इसके आगे मिठाईयां भी फीकी लगने लगती है. मार्केट में कहीं भी आम पापड़ बिकता हुआ दिख जाए तो झट से खरीद लेते हैं. हालांकि इस दौरान एक बात ध्यान में जरूर आता है कि इसे बनाना काफी मुश्किल है. लेकिन ऐसा नहीं है. आप घर पर भी आम पापड़ आसानी से बना सकते हैं. आम का मौसम चल ही रहा है, तो फिर देर किस बात की.हमारी बताई गई रेसिपी को फॉलो कर के ही आप घर में शानदार आम पापड़ बना सकते हैं. आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि.

आम पापड़ बनाने की सामग्री

  • आम का पल्प एक कप ( दरदरा पिसा हुआ)
  • चीनी 3 बड़े चम्मच
  • नमक एक चुटकी
  • नींबू का रस तीन से चार बूंद
  • पानी आधा कप

आम पापड़ बनाने की विधि

  • सबसे पहले आम को पानी में 1 घंटे के लिए भिगो कर रख दीजिए
  • फिर छिलके उतारकर छोटे-छोटे टुकड़े में काट लीजिए
  • टुकड़ों में काटने के बाद एक मिक्सर में डालकर दरदरा पेस्ट तैयार कर लीजिए.
  • अब एक कड़ाही में आधा कप पानी डालकर गर्म कीजिए
  • अब इसमें आम का पेस्ट डालकर हल्की आंच पर पकने के लिए छोड़ दें.

  • लगभग 10 मिनट पकने के बाद आंच हल्की कर दीजिए
  • फिर 3 बड़े चम्मच चीनी, चुटकी भर नमक, तीन बूंद नींबू का रस डालकर पकने दीजिये.
  • इस दौरान गुदा लगातार पकाना है नहीं तो यह नीचे लग जाएगा.
  • जब ये गाढ़ा होने लगे तो एक ट्रे पर घी लगाकर रख दें.
  • जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए तो तुरंत ट्रे में  निकालकर फैला दें.

  • ट्रे को हल्के से पटके ताकि कोई हवा के बुलबुले हो तो निकल जाएं.
  • फिर थाली को कपड़े से ढक कर धूप में रख दें और सूखने के लिए छोड़ दे.
  • जब ये पूरी तरह से सूख जाए तो बस आम पापड़ को टुकड़ों में काटें और काला नमक लगाकर सर्व करें.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button