छत्तीसगढ़फीचर्ड

पुलिस के सूझबूझ एवं तत्परता से सोने- चांदी के जेवरात, लाखो रुपए नगदी रकम सहित साथ आरोपी हिरासत में, पुछताछ जारी

रायपुर। दिनांक 19.08.2024 के सुबह गुढियारी पुलिस को सूचना मिली कि रात्रि करीबन 3/00 बजे आदर्श विहार कालोनी गुढियारी में लूट होने की सूचना पर घटना स्थल पहुंचकर प्रार्थी रवि किशोर केशरवानी, उनकी पत्नि स्वाती केशरवानी से पुछताछ करने पर प्रार्थी द्वारा बताये कि आरोपी विजय पाण्डेय तांत्रिक इनकी पत्नि को बोला कि तुम्हारा पति और बच्चे को मरने से बचाना चाहते हो तो तंत्र मंत्र साधना से बचाया जा सकता है।

तंत्र साधना के लिए 30 लाख दे दो रक्षाबंधन के पूर्व पैसे जमा नहीं करोगे तो तुम्हारे पति एवं बच्चे की मृत्यु हो जायेगी, मैं तंत्र मंत्र एवं साधना से तुम्हारे पति एवं बच्चों को बचा लूंगा कहकर प्रार्थी की पत्नि को झांसे में लेकर, डराकर, धमकाकर, सोने चांदी के इस्तेमाली जेवरात सोना लगभग 17.5 तौला लगभग चांदी 375 ग्राम एवं नगदी रकम 1675000/- रूपये जुमला कीमती 27,51,000/- रूपये को दे दिया।

प्रार्थी की पत्नी को बोला कि 3-4 लोग जबरदस्ती घर में घुस आये और गहने पैसे को लूट कर ले गये बता देना बोला। इसके पहले विजय पाण्डेय नामक तांत्रिक द्वारा व्यवसाय में बढोत्तरी के लिए उसके घर जाकर पुजा पाठ करवाया था, उसके बाद प्रार्थी की पत्नि को विजय पाण्डेय तांत्रिक के द्वारा जानबुझ कर भय में डालकर प्रार्थी एवं उसके बच्चों को मरने-मारने की धमकी देने से झांसे में आकर डरकर घर में रखे सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम को लेकर चला गया।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना गुढियारी में अपराध क्रमांक 541/24 धारा 308(5) BNS कायम कर तत्काल पुलिस के सूझबूझ एवं तत्परता से तंत्र मंत्र साधना से प्रार्थी पति एवं बच्चों को मरने-मारने की धमकी देकर उद्यापित किये गये, सोने चांदी के जेवरात, नगदी रकम के साथ आरोपी विजय पाण्डेय को हिरासत मे लेकर पुछताछ किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button