खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

पुलिस- नक्सली मुठभेड़ में 05 नक्सली ढेर, मुख्यमंत्री ने पुलिस और सुरक्षा बलों को दी बधाई

नारायणपुर। दिनांक 15- 16 नवंबर की दरमियानी रात्रि को जिला नारायणपुर और कांकेर के सीमावर्ती क्षेत्र उत्तर अबूझमाड़ क्षेत्र में माओवादियो की उपस्थिति की आसूचना प्राप्त होने पर सर्चिंग अभियान पर संयुक्त पुलिस पार्टी गई थी।

सर्चिंग के दौरान दिनांक 16.11.2024 के सुबह 8 बजे से लगातार डीआरजी,एसटीएफ और बीएसएफ की संयुक्त पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। सर्चिंग में अब तक दो महिला माओवादी सहित कुल 05 वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद किया गया साथ ही इंसास और एसएलआर राइफल सहित बड़ी मात्रा में नक्सलियों के कब्ज़े से हथियार भी बरामद किया गया। मुठभेड़ में 02 जवान घायल हुए है।

दोनों घायल जवानों को बेहतर ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया।घायल जवानों के स्थिति सामान्य व खतरे से बाहर है। घायल जवान डीआरजी कांकेर कॉस्टेबल हीरमन यादव और बस्तर फाइटर डिस्ट्रिक कॉस्टेबल खिलेश्वर गावड़े है। सर्च अभियान जारी है।

शनिवार को हुई मुठभेड़ में 05 नक्सलवादियों को ढेर करने में मिली सफलता पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुलिस और सुरक्षा बलों के जवानों को दी बधाई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 11 महीनों के दौरान हमारे जवानों ने नक्सलवाद के उन्मूलन में लगातार बड़ी सफलता प्राप्त की है। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है।

उन्होंने कहा है कि मुहिम शुरू होने के बाद से अब तक 200 से ज्यादा नक्सलवादियों को ढेर किया जा चुका है। आज हुई मुठभेड़ में भी हमारे जवानों ने अदम्य साहस का परिचय दिया है। हमारे दो जवान घायल हुए हैं, जिनके समुचित उपचार की व्यवस्था के निर्देश मैंने दिए हैं।

उन्होंने कहा कि मैं स्वयं अभियान की मॉनिटरिंग कर रहा हूं। अधिकारियों से पल-पल की जानकारी ले रहा हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button