खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

पुलिस- नक्सली मुठभेड़ में 6 नक्सली ढ़ेर, एक घायल नक्सली हिरासत में, ऑटोमैटिक हथियार बरामद

बीजापुर। पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेन्द्र यादव ने बताया कि इस अभियान के दौरान 11/11/2025 के सुबह 10.00 बजे से DRG बीजापुर, DRG दंतेवाड़ा एवं STF की सयुंक्त टीमों और माओवादियों (नक्सली) के बीच रुक-रुक कर फायरिंग जारी है। अब तक सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ स्थल से 06 माओवादी के शव, ऑटोमैटिक हथियार इंसास, स्टेनगन, 303 रायफल सहित अन्य हथियार, विस्फोटक सामग्री एवं माओवादी सामग्री मौके से बरामद हुई है।

सर्च अभियान के दौरान मुठभेड़ स्थल से एक घायल माओवादी को हिरासत में लिया गया है। घायल माओवादी का उपचार एवं पूछताछ जारी है।

पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज, सुन्दरराज पी. ने कहा कि आज के अभियान का परिणाम, जिसमें 06 कुख्यात माओवादी कैडर मारे गए हैं, सुरक्षा बलों के लिए एक निर्णायक और महत्वपूर्ण बढ़त है।

यह सफलता ऐसे समय में मिली है जब माओवादी संगठन नेतृत्वविहीन, दिशाहीन और मनोबलहीन स्थिति में अपने कुछ बचे हुए ठिकानों में सिमटकर रह गया है।

DRG/STF/Bastar Fighters/CRPF/CAF पुलिस बल की अतिरिक्त टीमें आसपास के क्षेत्रों में भेजी गई हैं, ताकि अन्य फरार माओवादी कैडरों की घेराबंदी की जा सके। चूंकि ऑपरेशन अभी जारी है, इसलिए मुठभेड़ के स्थान, ऑपरेशन में शामिल सुरक्षाबलों की संख्या तथा अन्य संवेदनशील जानकारी इस समय साझा नहीं की जा सकती, ताकि ऑपरेशन में लगे जवानों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button