खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 6 माओवादी ढेर: रायफल, लॉन्चर, विस्फोटक सहित नक्सली दैनिक उपयोगी सामग्री बरामद

बस्तर। बस्तर संभाग अंतर्गत विगत महीनों में प्रभावी रूप से नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है। उपरोक्त सिलसिला में दिनांक 06 जून, 2024 को जिला नारायणपुर, दन्तेवाड़ा, बस्तर एवं कोन्डागांव के सीमावर्ती क्षेत्र में पूर्वी बस्तर डिवीजन के माओवादी कैडर एवं PLGA कंपनी नंम्बर 06 के माओवादी कैडरों की उपस्थिति की आसूचना पर संयुक्त बल रवाना किया गया था।

पुलिस को पूर्व बस्तर डिवीजन के आमदई एरिया कमेटी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मुंगोडी, गोबेल, गूबुम, आदेरबेडा, वट्टेकाल और छोटेटोंडेबेड़ा क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना प्राप्त हुई थी। उक्त सूचना के तस्दीक हेतु दिनांक 06,07.06.2024 की मध्य रात्रि में नारायणपुर डीआरजी की 09 टीम दंतेवाडा की 08 डीआरजी टीम, जिला बस्तर डीआरजी की 04 टीम,जिला कोडांगाव से डीआरजी की 02 टीम तथा आईटीबीपी 45वीं वाहिनी, सीआरपीएफ 195 वाहिनी का संयुक्त बल नक्सल विरोधी अभियान हेतु ग्राम मुंगाड़ी, गोबेल, आदेरबेडा, इरपानार ,वट्टेकाल क्षेत्र में रवाना हुई थी।

अभियान के दौरान दिनांक 07.06.2024 को दोपहर करीबन 15ः00 बजे भटबेड़ा- बट्टेकाल और छोटेटोंडेबेड़ा के जंगल में माओवादियों द्वारा सुरक्षा बलो को जान से मारने व हथियार लूटने की नियत से अंधाधुंध फायरिंग किया गया।

पुलिस पार्टी द्वारा तत्काल पोजीशन लेकर आत्मसमर्पण हेतु आवाज दिया गया आत्मसमर्पण की बात को नक्सलियों के द्वारा अनसुना करते हुए और अधिक मात्रा में फायरिंग करने लगे। पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ मौके पर पोजिशन लेकर जवाबी फायरिंग किया गया इसके बाद रूक-रूक कर अलग-अलग टीमों के साथ दिन भर मुठभेड़ हुआ बाद खुद को घिरता देखकर नक्सली जान बचाकर घने जंगलो व पहाडियो की आड़ लेकर भाग गये।

फायरिंग बंद होने पर सभी टीमो द्वारा अपने-अपने दिये गये टास्क क्षेत्र में सर्चिंग करने पर घटनास्थल के अलग-अलग स्थानो से कुल 06 वर्दीधारी नक्सलियो का शव तथा शव के पास से 02 नग 303 रायफल, (01 मैग्जीन 04 राउण्ड चार्जर सहित 10 कुल 14 ) 01 नग 315 बोर रायफल, 01 नग बीजीएल लांचर, 03 नग 12 बोर रायफल तथा 10 नग बीजीएल सेल, 12 बोर का पोच 02 नग, तथा एसएलआर मैग्जीन 01 ,एसएलआर राउण्ड 02 नग, जिंदा कुकर बम लगभग डेढ किलो वजनी 100 मीटर वायर सहित , 05 नग पिट्ठू बैग, मल्टीमीटर 01 नग, प्लास्टिक विस्फोटक एवं भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ, दवाईयां सहित अन्य नक्सली दैनिक उपयोगी सामान बरामद हुआ। घटना स्थल में और भी खून के धब्बे दिखाई दिया जिससे प्रतीत होता है कि इस मुठभेड़ में बडी संख्या में अन्य नक्सलियों के घायल अथवा मारे जाने की संभावना है।

उप पुलिस महानिरीक्षक दंतेवाड़ा कमलोचन कश्यप एवं पुलिस अधीक्षक नारायणपुर प्रभात कुमार द्वारा बताया गया कि इस ऑपरेशन के उपरांत नक्सलियों के कंपनी नम्बर 6 के गढ़ रहे पूर्व बस्तर डिवीज़न के नक्सलियों में भय का माहौल है। साथ ही नारायणपुर कोंडागांव दंतेवाड़ा और जगदलपुर के सीमान्त क्षेत्रो में रहने नक्सली नेतृत्व इस ऑपरेशन उपरांत ग्रामीणों एवं अपने निचले कैडर को दोषारोपण कर रहे हैं।पूर्वी बस्तर डिवीज़न में नक्सलियों के अटैकिंग फ़ोर्स के स्तम्भ रहे कंपनी नम्बर 06 , बयानार एरिया कमिटी ,अमदई एरिया कमिटी के ऊपर यह अब तक सबसे कड़ा प्रहार है।

पुलिस अधीक्षक बस्तर शलभ सिन्हा  पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा गौरव राय द्वारा बताया गया कि दुर्गम जंगल एवं विकट भौगोलिक परिस्थितियों में रहने वाले मूल निवासियों को नक्सलवादी विचारधारा से बचाना और उन्हें चरमपंथी सिद्धांतों के आकर्षण से निकलना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है,ताकि क्षेत्र में विकास एवं शांति कायम हो सके। हम उन सभी मूलवासियों से जो बाहरी विचारधारा और बाहर के नक्सली नेताओं के गलत प्रभाव में फंस गये हैं, अपील करते हैं कि वे नक्सलवाद को त्याग कर मुख्य धारा से जुड़े व हथियार और नक्सलवादी विचारधारा का त्याग व विरोध करें।

मारे गये नक्सलियों के नाम व पद- 

1. मसिया उर्फ मेसिया मंडावी, उम्र लगभग 32 वर्ष, निवासी मरकागुड़ेम, थाना किस्टाराम, जिला सुकमा, धारित पद- पीएलजीए कंपनी नं. 06 / स्नाईपर टीम कमाण्डर एवं प्लाटून नं. 02 सेक्शन ‘ए’ कमांडर(पीपीसीएम) ईनामी 08 लाख।

2. रमेश कोर्राम उर्फ बोंजा उम्र लगभग 29 वर्ष निवासी तोयर थाना मारडूम हाल मंदोड़ा करलाभाट थाना छोटेडोंगर, जिला नारायणपुर धारित पद- पीएलजीए कंपनी नं. 06 डिप्टी कमाण्डर, पूर्व बस्तर डिवीजन ईनामी 08 लाख।

03) सन्नी उर्फ सुंदरी निवासी वट्टेकाल दक्षिण बस्तर, धारित पद- पीएलजीए कंपनी नं. 06 (पार्टी सदस्य) , पूर्व बस्तर डिवीजन ईनामी 08 लाख।

04) सजन्ती पोयाम निवासी वट्टेकाल दक्षिण बस्तर, धारित पद- पीएलजीए कंपनी नं. 06 सदस्य, पूर्व बस्तर डिवीजन ईनामी 08 लाख।

05) जयलाल सलाम उर्फ सैता निवासी छोटे फरसगांव, थाना फरसगांव, जिला नारायणपुर, धारित पद- एसीएम बयानार एरिया कमेटी ईनामी 05 लाख।

06) जननी उर्फ जन्नी पिता सोमनाथ उर्फ जयसिंह, उम्र 28 वर्ष, निवासी आदेरबेड़ा, थाना ओरछा, जिला नारायणपुर, धारित पद- आदेरबेड़ा आरपीसी सीएनएम कमांडर ईनामी 01 लाख।

उक्त मुठभेड़ के दौरान जिला-नारायणपुर के 03 डीआरजी जवान घायल हुए है। जिन्हें उचित उपचार के लिए रायपुर एयरलिफ्ट कराकर इलाज कराया जा रहा है, अभी घायल जवानों की स्थिति सामान्य और खतरे से बाहर है।

घायल जवान: 

01)एएसआई कचरू राम कोर्राम उम्र 45 वर्ष

02) आरक्षक मंगलू राम कुमेटी उम्र 47 वर्ष

03)आरक्षक भारत सिंह धरल उम्र 23 वर्ष

पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. द्वारा बताया गया कि बस्तर संभाग में वर्ष-2024 में अभी तक कुल-71 मुठभेड़ हुये तथा 123 माओवादियों के शव एवं 136 हथियार बरामद की गई, इसी प्रकार वर्ष 2024 में अब तक कुल-399 माओवादियों द्वारा शासन के समक्ष समाज की मुख्यधारा मे जुड़ने के लिये आत्मसमर्पण किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button