छत्तीसगढ़फीचर्ड

पुलिस फाइटर ने जीता टीटीएल क्रिकेट प्रतियोगिता, SSP प्रशांत ठाकुर ने जीत की दी बधाई

पुलिस फाइटर ने जीता टीटीएल क्रिकेट प्रतियोगिता, डीआईजी व एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने दी जीत की बधाई…

सूरजपुर। विश्रामपुर में आयोजित टीटीएल टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के फाईनल मैच में शानदार प्रदर्शन कर जीत दर्ज करने वाली विजेता पुलिस फाइटर की टीम को डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने जीत की बधाई दी तथा पूरी टीम को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया है।

इस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला पुलिस फाइटर व एकेडमिक ईगल के मध्य खेला गया। जिसमें पुलिस फाईटर की टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर फाईन मैच को 13 रनों से अपने नाम किया।

सोमवार, 20 जनवरी 2025 को विजेता टीम जिला पुलिस कार्यालय पहुंची जहां डीआईजी व एससपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने टीम की हौसला अफजाई करते हुये जीत की बधाई दी और कहा कि खेलकूद व व्यायाम हमारे शारीरिक तथा मानसिक विकास के लिये जरुरी है।

व्यस्त दिनचर्या में खेलकूद मानसिक स्ट्रेस के दूर करता है तथा शारीरिक स्वास्थ्य को लाभ देता है। इस प्रकार के प्रतियोगिताओं से विभिन्न विभागों का आपस में उचित तालमेल व समन्वय भी बना रहता है।

इस दौरान टीम हेड राजेश जोशी, टीम ऑनर फर्दीनंद कुजूर, टीम मेन्टोर विजय राजवाड़े, मैच के कप्तान अविनाश सिंह, उप कप्तान अरविन्द बबलू, खिलाड़ी मनी प्रसाद राजवाड़े, अशोक गिरी, सैजी सिंह, बंटी, चंदरसाय राजवाड़े (मैन ऑफ द मैच), अमन किण्डो (बेस्ट बैटसमैन), योगेश्वर सिंह, राणा, राजेन्द्र प्रताप राजवाड़े, चंदू सिंह, सरोज राजवाड़े, अमन सिंह, संदीप, विक्रांत तिवारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button