छत्तीसगढ़फीचर्ड

पुलिस में और शिक्षाकर्मी में नौकरी लगवाने के नाम से 7.35 लाख रुपए की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को अकलतरा पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी द्वारा नौकरी लगाने के नाम पर 7,35,000/ – रुपये की ठगी किया गया…

जांजगीर चांपा। प्रार्थी रामलाल आदिले निवासी पोड़ी दलहा द्वारा दिनांक 28/12/2022 को थाना अकलतरा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि मार्च 2017 में पुलिस भर्ती में नौकरी लगवाने के नाम से इसके चचेरे भाई अमृत कुमार निवासी कोटमी सोनार से 5,35,000/- (पांच लाख पैतीस हजार रूपये) एवं प्रार्थी से 2,00,000/- (दो लाख रु.) शिक्षाकर्मी वर्ग -02 स्वामी आत्मानंद स्कूल बालोद छ.ग.में नौकरी लगवाने के नाम से आरोपी प्रशांत कुमार डहरिया द्वारा सितम्बर 2021 में लिया गया था। दोनों की नौकरी नही लगने पर पैसे की मांग करने पर आरोपी द्वारा टाल – मटोल करने लगा और रकम वापस नही किया गया।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर ग्राम धरदेही थाना शिवरीनारायण निवासी प्रशांत कुमार डहरिया उर्फ प्रशन्न उर्फ पप्पू के विरूद्ध धारा 420 भादवि कायम कर विवेचना मे लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी प्रशांत कुमार डहरिया उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम धरदेही थाना शिवरीनारायण को पुलिस हिरासत मे लेकर घटना के संबध मे पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किया गया।

आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया जहाँ से न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया।
आरोपी को गिरफ्तार करने में उनि ओमप्रकाश कुर्रे, सउनि अनिल तिवारी, आर प्रदीप दुबे, गिरीश कश्यप एवं विरेन्द्र भैना का सराहनीय योगदान रहा

Related Articles

Back to top button