छत्तीसगढ़फीचर्ड

पुलिस सैलरी पैकेज दुर्घटना मृत्यु दावा के तहत स्वर्गीय आरक्षक की पत्नि को मिला 50 लाख रूपये का चेक

कलेक्टर एवं एसपी द्वारा एसबीआई के आरएम, सीएम मेनब्रांच, बीएम कलेक्ट्रेड शाखा के समक्ष मृतक ओंकार धुर्वे की पत्नि दुलेश्वरी धुर्वे को सौपा चेक…

 

राजनांदगांव। आरक्षक ओंकार धुर्वे जो कि जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंड़ई में पुलिस विभाग में चालक के पद पर कार्य कर रहा था जिनका दिनांक 20.10.2024 को सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। पुलिस विभाग द्वारा बैंको से छत्तीसगढ़ पुलिस सैलरी पैकेज के अंतरर्गत सकल बीमा कवरेज का एमओयू किया गया है।

जिसके तहत् सड़क दुर्घटना में पुलिस कर्मी की मृत्यु होने पर आज दिनांक 16.04.2025 को कलेक्टर संजय अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग द्वारा भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारी रिजनल मैनेजर, चिफ मैनेजर एस.बी.आई. राजनांदगांव मैन ब्रांच, ब्रांच मैनेजर एस.बी.आई. कलेक्ट्रेड शाखा राजनांदगांव की उपस्थिति में सड़क दुर्घटना में मृत आरक्षक ओंकार धुर्वे की पत्नी दुलेश्वरी धुर्वे को पुलिस सैलरी पैकेज के बीमा निराकरण के तहत 50 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया।

पुलिसकर्मियों के लिए (भारतीय स्टेट बैंक) द्वारा दिए जाने वाले पुलिस सैलरी पैकेज के तहत् दुर्घटना के कारण मृत्यु, स्थायी पूर्ण विकलांगता या स्थायी आंशिक विकलांगता होने पर अलग-अलग राशि दिये जाने का प्रावधान किया गया है।

PSP के तहत, पुलिसकर्मियों को अन्य कई लाभ भी मिलते हैं, जैसे कि शून्य बैलेंस खाता, मुफ्त एटीएम लेनदेन और विभिन्न ऋणों पर छूट, सड़क दुर्घटना मुआवजा, सड़क दुर्घटना में, यदि कोई पुलिसकर्मी घायल होता है, तो उसे भी दुर्घटना बीमा के तहत लाभ दिया जायेगा, जिसमें स्थायी विकलांगता के लिए भी बीमा राशि शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button