छत्तीसगढ़फीचर्ड

नदी किनारे ले जाकर महिला से जबरन बलात्कार करने वाला आरोपी गिरफ्तार, ढाई माह से पुलिस से रहा था आंख मिचोली

बलात्कार का आरोपी हुआ गिरफ्तार…ढाई माह तक पुलिस से करता रहा आंख मिचोली…थाना पसान कोरबा पुलिस की कार्यवाही…

कोरबा। प्रार्थिया दिनांक 07.10.2023 को थाना पसान में रिपोर्ट दर्ज कराई की आरोपी रतन नेताम पिता स्वर्गीय सुमेर सिंह नेताम उम्र 27 वर्ष ग्राम अडसरा थाना पसान का रहने वाला है जो लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व पीड़िता को बम्हनी नदी किनारे ले जाकर जबरन बलात्कार किया है, पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना पसान में अपराध क्र. 100/2023 धारा 376 (2) (n) भादवी कायम कर विवेचना में लिया गया था जो आरोपी घटना दिनांक से गिरफ्तारी से बचने लुक छिप रहा था।

जिसे दिनांक 30.12.2023 को पुलिस अधीक्षक कोरबा जितेंद्र शुक्ला के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा में मार्गदर्शन तथा एस डी ओ पी कटघोरा पंकज ठाकुर के पर्यवेक्षण में आरोपी की धरपकड़ हेतु थाना प्रभारी पसान नवल साव को सख्त निर्देश प्राप्त हुआ था।

जिसपर वरिष्ठ अधिकारियो से प्राप्त निर्देश के परिपालन में थाना प्रभारी पसान नवल साव द्वारा अपने हमराह स्टाफ आर क्र 894 विद्या सिदार ,श्याम सिदार , मनोज कश्यप के साथ आरोपी के गाँव अडसरा में दबिश देकर आरोपी रतन नेताम पिता स्वर्गीय सुमेर सिंह नेताम को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय कटघोरा पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कराया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पसान उप निरी नवल साव, आर विद्या सिदार, श्याम सिदार, मनोज कश्यप का योगदान रहा।

आरोपी- रतन नेताम पिता स्वर्गीय सुमेर सिंह नेताम उम्र 27 वर्ष ग्राम अडसरा ढोढ़ीपारा थाना पसान जिला कोरबा (छग)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button