दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने बजट का किया स्वागत, कहा- बजट में प्रदेश के साथ ही भिलाई को भी सौगात दी गई है

भिलाई। प्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने भाजपा सरकार द्वारा पेश किये गये बजट का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि बजट में प्रदेश के साथ ही भिलाई को भी सौगात दी गई है।

यह मोदी की गारंटी का बजट है जिसमें प्रदेश के सर्वांगीण विकास की रूपरेखा रखी है। बजट में प्रदेश के किसानों, युवाओं, मातृ शक्ति को केंद्रित कर सभी के विकास की संभावनाओं को सुदृढ़ करने का प्रयास किया गया है। प्रदेश की जनता पर कोई नया कर नहीं, कोई भार नहीं है।

श्री पाण्डेय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा पर जो विश्वास जताया था, उनके भरोसे पर खरा उतरने की चेष्टा इस सर्वांगीण वर्ग के विकास के बजट में दिखाई देती है।

उन्होंने कहा कि इस बजट में भिलाई को भी सौगात दी गई है जिसमें बीएसपी डिस्ट्रीब्यूशन लाइसेंसी एरिया के घरेलू उपभोक्ताओं को विद्युत देयक में राहत के लिए 4 करोड़ 74 लाख रूपए का प्रावधान किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button