खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने गाड़ी रूकवाई और स्वयं देखी सड़क निर्माण की गुणवत्ता, एसएसपी भी रहे मौजूद

रायपुर। वाक्या ऐसा था जब कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने मंदिरहसौद से चंदखुरी चुनावी तैयारियों के संबंध में दौरा करने निकले थे। तभी उन्होंने चंदखुरी रोड में बनाई जा रही सड़क को देखकर अपना वाहन रूकवाया और श्रमिकों से जानकारी ली। उन्होंने सड़क बनाने वाले श्रमिक को बुलाकर निर्माणाधीन सड़क में राड डलवाकर सड़क की मोटाई का परीक्षण किया और उपयोग किए जाने वाले निर्माण सामग्री की भी जानकारी ली।

कलेक्टर ने बाहनाकाड़ी के निर्माणाधीन पुलिया को देखकर रूके और जानकारी ली और एजेंसी की जानकारी ली। कलेक्टर ने उक्त निर्माण स्थलों को समय-सीमा में और गुणवत्तापूर्वक बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान एसएसपी संतोष सिंह, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप और आरंग एसडीएम पुष्पेंद्र शर्मा उपस्थित थे।

कलेक्टर और एसपी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. गौरव सिंह और एसएसपी संतोष सिंह ने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के संबंध में आरंग अनुविभाग के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिरहसौद में स्थित मातृसदन उच्चतर माध्यमिक शाला, प्राथमिक शाला भवन बाहनाकाड़ी, प्राथमिक शाला भवन जुगेसर के मतदान केंद्र का अवलोकन किया।

उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था की जाएं कि मतदाताओं को परेशानी न हो, वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने के लिए प्रेरित हो। दिव्यांगजनों के लिए रैंप बनाया जाएं। जिससे उनको किसी प्रकार की परेशानी न हो। धूप से बचाव के लिए शेड और पीने के पानी व्यवस्था की जाएं। साथ ही मतदान केंद्रों में महिला और पुरूष के लिए पृथक शौचालय का इंतजाम किया जाएं। कलेक्टर और एसएसपी सभी बूथों वाले कक्षों के भीतर जाकर स्थिति का जायजा लिया।

उन्होंने कहा कि प्रयास किया जाएं कि इन कक्षों में दो दरवाजे हो और जिसमें एक दरवाजे से भीतर जाकर मतदान करने के पश्चात दूसरे दरवाजे से बाहर निकल आएं। मतदान केंद्र तक पहुंचने का मार्ग अच्छी अवस्था में हो, ताकि मतदाता आसानी से पहुंच सके। एसएसपी ने कहा कि मतदान केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था अच्छी रखें। आवश्यकता पड़ने पर बैरिकेट्स की व्यवस्था करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button