खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

पेरिस पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत

पेरिस पहुंचे पीएम मोदी का एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत, कहा- भारत और फ्रांस के बीच सहयोग बढ़ने की उम्मीद…

नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस की राजधानी पेरिस पहुंच गए हैं. पेरिस के ओरली हवाई अड्डे पर उनका विमान उतरा है. भारतीय समयानुसार शाम के करीब 7:30 बजे पीएम मोदी सीनेट पहुंचेंगे और सीनेट के अध्यक्ष गेराड लार्चर से मुलाकात करेंगे. भारतीय समयानुसार रात करीब 8:45 बजे, PM मोदी फ्रांस की प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बोर्न के साथ बैठक करेंगे. वह भारतीय समयानुसार रात करीब 11 बजे प्रतिष्ठित ला सीन म्यूजिकल में भारतीय समुदाय के एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. इसके बाद भारतीय समयानुसार देर रात 00:30 बजे प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन की ओर से आयोजित एक निजी रात्रिभोज के लिए एलिसी पैलेस पहुंचेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पेरिस एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया. फ्रांस की प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बोर्न ने पीएम मोदी की अगवानी की. पीएम को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस पहुंचकर ट्वीट किया, ”पेरिस में उतर गया हूं. इस यात्रा के दौरान भारत-फ्रांस सहयोग को बढ़ावा मिलने की आशा है. आज मेरे विभिन्न कार्यक्रमों में शाम को भारतीय समुदाय के साथ बातचीत भी शामिल है।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पेरिस के होटल प्लाजा एथेनी पहुंचे हैं. होटल के बाहर भारी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग पीएम मोदी के स्वागत के लिए एकत्र हुए थे. उन्होंने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाकर पीएम मोदी का स्वागत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button