छत्तीसगढ़फीचर्ड

सेवानिवृत्ति के दिन अपने वाहन चालक को सीईओ ने स्वयं गाड़ी चलाकर उनके घर छोड़ा

मुंगेली। जिला पंचायत सीईओ डी. एस. राजपूत को उनके घर तक छोड़ने वाले वाहन चालक संजय सामंत को जिला पंचायत सीईओ श्री राजपूत ने अपने वाहन में बिठाकर स्वयं वाहन चलाते हुए उनके घर तक ससम्मान पहुंचाया।

उल्लेखनीय है कि वाहन चालक श्री सामंत 30 जून को अपने अर्द्धवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्त वाहन चालक श्री सामंत ने जिला पंचायत सीईओ के सरल व सहज स्वभाव को देखकर काफी प्रभावित हुए और उन्हें हृदय से धन्यवाद दिया।

इसके पूर्व वाहन चालक संजय सामंत का सेवानिवृत्त होने पर उन्हें जिला पंचायत में भावभीनी विदाई दी गई। जिला पंचायत सीईओ ने उन्हें शाल व श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button