खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

सक्रिय महिला हार्डकोर ईनामी नक्सली गिरफ्तार, 01 लाख रूपये का घोषित है ईनाम

छग शासन द्वारा गिरफ्तार महिला नक्सली पर पद के अनुरूप 01 लाख रूपये का घोषित है ईनाम…गिरफ्तार महिला नक्सली नक्सल संगठन में विगत् 05-06 वर्षो से रही है सक्रिय…

सुकमा। जिला सुकमा में सुन्दरराज पी., पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज जगदलपुर (छ.ग.), कमलोचन कश्यप, उप पुलिस महानिरीक्षक रेंज दंतेवाड़ा के मार्ग-दर्शन एवं किरण चव्हाण, पुलिस अधीक्षक सुकमा के निर्देशन एवं निखिल अशोक कुमार राखेचा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सुकमा, आकाश राव गिरेपूंजे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोंटा, परमेश्वर तिलकवार, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सुकमा, रजत नाग, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी तोंगपाल के पर्यवेक्षण में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है।

इसी तारतम्य में कांगेर घाटी एरिया कमेटी नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना पर दिनांक13.05.2024 को थाना गादीरास से निरीक्षक नितिन उपाध्याय के हमराह जिला बल की पार्टी नक्सल गस्त सर्चिंग/एरिया डोमिनेशन हेतु ग्राम मानकापाल, नागुलगुड़ा, मारोकी एवं परिया व आस-पास क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे कि अभियान के दौरान ग्राम परिया नाला के पास सादे वेश-भूषा धारण कर हाथ में संदिग्ध वस्तु लिए हुये 01 संदिग्ध महिला के द्वारा पुलिस पार्टी को अपने ओर आते हुए देखकर भागने एवं छिपने लगी, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया।

पूछताछ करने पर अपना नाम वेको लिंगे पिता वेको हड़मा उम्र लगभग 25 वर्ष निवासी गंगराजपाड़ थाना कोंटा जिला सुकमा का होना तथा नक्सल संगठन कांगेर घाटी एरिया कमेटी में एलओएस सदस्य, (ईनामी 01 लाख छ0ग0 शासन द्वारा) के पद पर कार्य करना बताई।

उपरोक्त संदिग्ध महिला के कब्जे में रखे थैला की चेकिंग करने पर 01 नग टिफिन बम लगभग 05 किग्रा.02 नग डेटोनेटर, लगभग 10 मीटर इलेक्ट्रिक वायर, 05 नग टार्च बैटरी, लगभग 01 मीटर कोर्डेक्स वायर बरामद किया गया।

उक्त बरामद विस्फोटक सामाग्री को रखे जाने के संबंध में पूछने पर सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत एवं एस्सार पाईप लाईन काटकर नुकसान पहुंचाने के लिए रखना बताईं। उक्त खबर आप सारनाथ एक्सप्रेस में पढ़ रहे है।

उक्त कृत्य विधि विरूद्ध पाये जाने पर महिला नक्सली के खिलाफ थाना गादीरास में अपराध क्रमांक 07/2024 धारा 4, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 13.05.2024 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तार महिला नक्सली का विवरण:-
नाम:- वेको लिंगे पिता वेको हड़मा निवासी गंगराजपाड़ थाना कोंटा (कांगेरघाटी एरिया कमेटी पार्टी सदस्या)।

नक्सल संगठन में कार्यावधि:

वर्ष 2019-2021 तक ग्राम गंगराजपाड़ बाल संघम सदस्या।
वर्ष 2022 माह जनवरी से माह फरवरी तक किस्टाराम एरिया कमेटी पार्टी सदस्या।
वर्ष 2022 माह मार्च से वर्ष 2023 माह मार्च तक कांगेरघाटी एरिया कमेटी पार्टी सदस्या।

वर्ष 2023 माह अप्रैल से अब-तक महूपदर एलओएस सदस्या।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button