खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

ब्रिटिश मीडिया ने सरकार की जमकर की सराहना, कहा- पीएम मोदी के शासन में भारत को मिली राॅकेट की गति

मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में संभावनाएं हैं, लेकिन कुछ चुनौतियां भी हैं। ऐसे में पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने बड़े लक्ष्य तय किए और इन्हें हासिल करने की ओर बढ़ रहा है…

नईदिल्ली (ए)। ब्रिटिश मीडिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों का गुणगान किया है। ब्रिटेन के अखबार द टेलीग्राफ ने लिखा है कि प्रधानमंत्री मोदी के शासन में राजनीतिक स्थिरता के कारण भारत कानूनी सुधारों, मूलभूत कल्याण योजनाओं में सुधार, इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने में सफल रहा है।

ब्रिटिश लेखक बेन राइट ने इस लेख में लिखा, विवादों में घिरी राजनीति के बावजूद भारत अपने भौगोलिक लाभों और डिजिटल कौशल की व्यापक संभावनाओं के जरिये आगे बढ़ रहा है। लेख में कहा गया है कि भारत में संभावनाएं हैं, लेकिन कुछ चुनौतियां भी हैं। ऐसे में पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने बड़े लक्ष्य तय किए और इन्हें हासिल करने की ओर बढ़ रहा है। इसी कड़ी में लेखक ने चंद्रयान-3 की सफलता का भी जिक्र किया।

लेख में एअर इंडिया की ओर से एयरबस और बोइंग को रिकॉर्ड 470 विमानों का ऑर्डर दिए जाने का जिक्र करते हुए कहा गया है कि पीएम मोदी के लिए पूरी दुनिया की राजधानियों में लाल कालीन बिछाया जा रहा है। आईएमएफ ने भविष्यवाणी की है कि 2023 और अगले पांच साल तक भारत दुनिया की सबसे तेज बढ़ती अर्थव्यवस्था बना रहेगा।

इसी कड़ी में मुंबई और दिल्ली में एपल के बॉस टिम कुक के खुद आकर पहले दो रिटेल आउटलेट खोलने और एपल के लिए आईफोन बनाने वाली ताइवानी कंपनी फॉक्सकॉम की ओर से कर्नाटक में एक अरब डॉलर की लागत से फैक्टरी शुरू करने की योजना का भी जिक्र लेख में किया गया है। अमेरिकी कंपनी माइक्रोन की ओर से गुजरात में सेमी कंडक्टर फैक्टरी शुरू करने की घोषणा और अंतरराष्ट्रीय फर्म गोल्डमैन सैश के भारत में अपनी बोर्ड मीटिंग करने को भी भारत की बढ़ती ताकत से जोड़ा गया है।

सात में चीन को पार कर जाएगी कार्ययोग्य आबादी
अखबार ने लिखा कि वर्तमान आकलन के हिसाब से भारत अगले चार साल में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। सात वर्षों में इसकी कार्ययोग्य आबादी चीन से 23.5 करोड़ के पार होगी जो कि पाकिस्तान से भी अधिक है।

आईपीएल अब दुनिया की दूसरी सबसे मूल्यवान लीग
रिपोर्ट में भारत की बढ़ती धाक को कारोबार से इतर दूसरे क्षेत्रों में भी रेखांकित किया गया है। इसमें लिखा गया है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) अब अमेरिकी फुटबॉल लीग के बाद दुनिया की दूसरी सबसे मूल्यवान खेल लीग है।

स्पाइडरमैन फिल्म में पहली बार भारतीय सुपर हीरो
इसी कड़ी में अखबार ने स्पाइडरमैन सीरिज की नई फिल्म में पहली बार एक भारतीय को सुपर हीरो स्पाइडरमैन के रूप में चित्रित किए जाने का जिक्र किया। भारत में इन गर्मियों में इस फिल्म ने शानदार कारोबार किया और इसमें पवित्र प्रभाकर स्पाइडर मैन बने हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button