दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

नाबालिग लड़की के साथ 7 साल तक दुष्कर्म एवं सामूहिक दुष्कर्म करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, शेष आरोपियों की तलाश जारी

भिलाई। दिनांक 30.01.2026 को पीड़िता अपनी माता के साथ थाना उपस्थित होकर लिखित आवेदन प्रस्तुत की। आवेदन में उल्लेख किया गया कि अप्रैल 2018 से अक्टूबर 2025 की अवधि के दौरान पीड़िता के नाबालिग होने की जानकारी होते हुए भी कुल 06 आरोपियों द्वारा पीड़िता के साथ दुष्कर्म एवं सामूहिक दुष्कर्म की घटनाएं कारित की गईं।

प्राप्त रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक पंजीबद्ध कर धारा 65(1), 70(2) BNS एवं POCSO Act की धारा 6, 12 के अंतर्गत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है।

विवेचना के दौरान त्वरित कार्रवाई करते हुए 02 आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। शेष आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

आरोपी का विवरण:
1. विजय स्वाइन, उम्र 37 पता दुर्गा नगर पश्चिम भिलाई।
2. अनिल चौधरी, उम्र 60 पता ज़ोन 1 खुर्सीपार।

जप्त सामग्री: विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्य (जांचाधीन)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button