खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

प्रधानमंत्री के सलाहकारों में नही हुआ कोई बदलाव, देखिए PMO के अधिकारियों की पूरी लिस्ट

अजीत डोभाल लगातार तीसरी बार देश का राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बनाया गया है. प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव पद पर भी डॉ पीके मिश्र को ही फिर से जिम्मेदारी सौंपी गई है…

नईदिल्ली (ए)। नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने. पीएम बनने के बाद मोदी ने कैबिनेट बनाई, जिसमें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के साथियों को भी जगह दी, लेकिन सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमिटी यानी सीसीएस में आने वाले मंत्रालयों में कोई बदलाव नहीं किया और उन्हें अपने पास ही रखा. साफ शब्दों में समझें तो रक्षा, गृह, वित्त और विदेश मंत्रियों में कोई बदलाव नहीं किया गया. अब ऐसा ही एक फैसला प्रधानमंत्री कार्यालय यानी पीएमओ में लिया गया है।

प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव पद पर डॉ पीके मिश्र को बरकरार रखा गया है. वहीं अजीत डोभाल को एक बार फिर देश का राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बनाया गया है. प्रधानमंत्री के सलाहकारों में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है।

यानी पीएमओ भी ठीक वैसा ही दिखने वाला है, जैसा पिछले कार्यकाल के दौरान देखा गया था. आइए आपको रूबरू कराते हैं देश के प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारियों और उनके रोल से।

(पीएमओ की वेबसाइट के अनुसार)

पद अधिकारियों के नाम
प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव डॉ पीके मिश्र
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल
प्रधानमंत्री के सलाहकार अमित खरे और तरुण कपूर
प्रधानमंत्री के अपर सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव, अरविंद श्रीवास्तव, हरि रंजन राव और आतिश चंद्र
प्रधानमंत्री के संयुक्त सचिव दीपक मित्तल, सी श्रीधर, रोहित यादव और आर व्यासन
प्रधानमंत्री के निजी सचिव विवेक कुमार और हार्दिक सतीशचंद्र शाह
ओएसडी (संचार & सूचना प्रौद्योगिकी) डॉ. हीरेन जोशी
ओएसडी (अनुसंधान एवं रणनीति) प्रतीक दोषी
ओएसडी (अपॉइंटमेंट एंड टूर) संजय आर. भावसर
ओएसडी (मीडिया रिसर्च) आशुतोष नारायण सिंह
डायरेक्टर सौरभ शुक्ला, ऐश्वर्या सिंह, नवल किशोर राम, हृषीकेश अरविंद मोदक, श्वेता सिंह, ललिता लक्ष्मी, शोबना प्रमोद, ऋतुराज
उप सचिव पार्थिबन पी, मंगेश घिल्डियाल, डॉ. विपिन कुमार, निधि तिवारी, रेशमा रेघुनाथन नायर, मनमीत कौर, बिप्लब कुमार रॉय
संचार अधिकारी डॉ. नीरव के. शाह, यश राजीव गांधी और सुहास एन अंबाल
विश्लेषण एवं अनुसंधान अधिकारी अदिति ठक्कर
अवर सचिव (प्रशासन) चंद्र शेखर सिंह
अवर सचिव (पब्लिक) मुकुल दीक्षित
अवर सचिव (एचआर) वेद ज्योति
अवर सचिव (टीजी) चंद्र किशोर शुक्ल
अवर सचिव (संसद) बिनोद बिहारी सिंह
अवर सचिव (एफएस) राजेश कुमार नीरज
अवर सचिव (एआर) सुनील कुमार पांडे
अवर सचिव (आईआर) संजय कुमार मिश्रा
अवर सचिव (एसडब्ल्यू) दीपक कुमार
अवर सचिव (निधि) प्रदीप कुमार श्रीवास्तव
अवर सचिव (एफई) अनंत कुमार
अवर सचिव (RTI) प्रवेश कुमार
अवर सचिव (एमसी) चिराग एम. पांचाल
संदर्भ अधिकारी अभिनव प्रसून और अविश्रांत मिश्रा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button