खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान और तेलंगाना दौरे पर, वारंगल में देंगे करोड़ों की सौगात

अपने दो दिवसीय दौरे के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के रायपुर और उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और वाराणसी की यात्रा की, इसके बाद वह आज तेलंगाना और राजस्थान के दौरे पर रवाना होंगे…

नई दिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दो दिन के लिए यात्रा पर निकले थे। यात्रा के पहले दिन उन्होंने छत्तीसगढ़ के रायपुर और उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और वाराणसी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कई कार्यकर्मों में हिस्सा लिया। पीएम के दौरे का पहला दिन वाराणसी में संपन्न हुआ और उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र में रात्रिविश्राम किया। अब शनिवार सुबह वह वाराणसी से तेलंगाना के वारंगल के लिए रवाना होंगे। 

वारंगल में करोड़ों की सौगातें देंगे पीएम मोदी वारंगल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नागपुर-विजयवाड़ा कॉरिडोर के प्रमुख खंडों सहित विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री एनएच-563 के करीमनगर-वारंगल खंड की फोर लेन की आधारशिला भी रखेंगे। इसके बाद, वह वारंगल में एक सार्वजनिक बैठक में भाग लेंगे। इसके बाद पीएम वारंगल से राजस्थान के बीकानेर जाएंगे, जहां वह कई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। 

इसके साथ ही प्रधानमंत्री अमृतसर जामनगर एक्सप्रेसवे के विभिन्न खंडों को समर्पित करेंगे। वह ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर चरण- I के लिए अंतर-राज्य ट्रांसमिशन लाइन भी समर्पित करेंगे। पीएम बीकानेर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला भी रखेंगे। इसके बाद वे बीकानेर में एक सार्वजनिक बैठक में भाग लेंगे। इसी के साथ पीएम मोदी की दो दिवसीय और चार राज्यों की यात्रा समाप्त हो जाएगी।

शुक्रवार को किया छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश का दौरा वहीं शुक्रवार को पीएम मोदी ने के दौरे की शुरुआत छत्तीसगढ़ के रायपुर से शुरू हुआ था। इसके बाद वह उत्तर प्रदेश के गोरखपुर पहुंचे। जहां उन्होंने गीताप्रेस गोरखपुर के शताब्दी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसके साथ ही उन्होंने स्टेशन के पुनर्विकास का शिलान्यास किया। इसके बाद वह अपने संसदीय क्षेत्र गोरखपुर पहुंचे, जहां उन्होंने कई विकास परियोजनों की शुरुआत की। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button