दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर : विजय जायसवाल

भिलाई। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 73वां जन्म दिवस भारतीय जनता पार्टी, भिलाई के जिला मंत्री विजय जायसवाल की अगुवाई में वैशाली नगर के कार्यकर्ताओं ने अत्यंत ही गरिमामय ढंग से हर्ष और उल्लास के साथ आयोजित किया. इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सुपेला स्थित लाल बहादुर शास्त्री शासकीय चिकित्सालय में इलाज करा रहे समस्त मरीजों को फल एवं मिष्ठान का वितरण किया एवं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु कामना की।

अस्पताल में कार्यरत सभी चिकित्सा कर्मियों को भी मिष्ठान का वितरण किया गया. समस्त लोगों ने प्रधानमंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन के लिए अपना स्नेह एवं आशीष प्रदान किया. भाजपा जिला मंत्री विजय जायसवाल ने इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं जनमानस को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री के अतुलनीय योगदान को स्मरण किया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विगत 9 वर्ष के कार्यकाल में समस्त देशवासियों के लिए अनेक जनहित की कार्य योजनाएं बनाई, जिसका लाभ आज आम जनता को व्यापक रूप से मिल रहा है। उनके नेतृत्व में भारत आज विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है, प्रधानमंत्री जी के प्रयासों से भारत आज संपूर्ण क्षेत्र में निरंतर उन्नति प्राप्त कर रहा है एवं आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना साकार हो रही है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुपेला मंडल अध्यक्ष रूपराम साहू, तुगेन्द्र सिंह, रमेश श्रीवास्तव, रमेश ठाकुर, विनोद देवांगन, उत्तम साहू, रंजीत ठाकुर, सुनील शर्मा, रमा राजपूत, अनीता वर्मा, स्वाति गुप्ता, स्नेहा शुक्ला, संध्या ठाकुर, सरिता गुप्ता, धनेश्वर चौहान, सौरभ जायसवाल, बी पी पाल, दीपक भोंडेकर, संजय शाह,विवेक अग्रवाल, मनीष सिंह, आनंद श्रीवास्तव, मुरली गुलहाने, अशोक जैन, रजनीकांत पांडे, नरेश यादव,रघुनाथ प्रसाद, संजय अग्रवाल,पी एस सिन्हा, विजय साहू, अजय यादव अनिल सोनी सहित वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी सक्रिय सहभागिता प्रदान की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button