खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी को देंगे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की सौगात: सुनील गावस्कर, कपिल देव और सचिन तेंदुलकर रहेंगे मौजूद

उत्तर प्रदेश में 1150 करोड़ की लागत से काशी सहित 16 अटल आवासीय विद्यालय बनाया गया है. काशी दौरे पर आ रहे पीएम मोदी कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे…

नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 सितंबर को वाराणसी दौरे पर आ रहे हैं. एक दिवसीय दौरे पर आए पीएम मोदी करीब 4 घंटे तक काशी में रहेंगे. पीएम मोदी के दौरे की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. मंडल आयुक्त कौशल राज शर्मा ने बताया कि पीएम मोदी काशी सहित पूर्वांचल की जनता को अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की सौगात देंगे. गंजारी में 451 करोड़ रुपए की लागत से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनने वाला है. पीएम मोदी स्टेडियम का आधारशिला रखेंगे।

शिलान्यास कार्यक्रम में क्रिकेट के दिग्गज सितारे भारत रत्न सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर, कपिल देव शामिल होंगे. उन्होंने बताया कि पीएम मोदी अटल आवासीय विद्यालय का उद्घाटन भी करेंगे. उत्तर प्रदेश में 1150 करोड़ की लागत से काशी सहित 16 अटल आवासीय विद्यालय बनाया गया है. कौशल राज शर्मा ने जानकारी दी कि स्टेडियम में काशी की सांस्कृतिक धरोहर और शिव की झलक देखने को मिलेगी. डिजाइन में डमरू, त्रिशूल, बेलपत्र की आकृति शामिल है. प्रधानमंत्री मोदी रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव के प्रतिभागियों की प्रस्तुति देंखेंगे।

गंजारी और रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में है कार्यक्रम उन्होंने बताया कि पीएम मोदी के कार्यक्रम में बच्चों से मुलाकात भी शामिल है. कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने आज मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र काशी पहुंचे. 23 सितंबर को पीएम मोदी गंजारी और रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित दो कार्यक्रमों का गवाह बनेंगे. काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव कार्यक्रम का उद्देश्य काशी की विरासत, नवीन प्रतिभाओं को चिन्हित कर बड़ा मंच प्रदान करना है।

काशी की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से दुनिया को परिचित कराना भी महोत्सव का उद्देश्य है. कार्यक्रम के अंतर्गत गायन, वादन, नृत्य, नुक्कड़ नाटक की विधाओं और उपविधाओं में सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं शामिल हैं. काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन जिला प्रशासन की तरफ से किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button