खास खबरछत्तीसगढ़देश-दुनियाफीचर्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर बीजेपी की बैठक में सीएम लेकर हुई चर्चा: छत्तीसगढ़ में आदिवासी मुख्यमंत्री के नाम हुई चर्चा, इनका नाम सबसे आगे

छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान में मुख्यमंत्री का चयन करने को लेकर दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर बीजेपी की बैठक हुई…

नईदिल्ली (ए)। छत्तीसगढ़ में बीजेपी आदिवासी समाज से आने वाले मुख्यमंत्री के नाम पर मंथन कर रही है. सूत्रों ने बताया कि राम विचार नेताम सीएम बनने की रेस में सबसे आगे हैं. इसका कारण बीजेपी को मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में मिला आदिवासियों का वोट है।

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवास पर बीजेपी की बैठक में इसको लेकर चर्चा हुई है. इस मीटिंग में पीएम मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल हुए. ये मीटिंग ऐसे समय में हुई जब मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मुख्यमंत्री का चयन करना है।

तीनों राज्यों में बीजेपी की जीत के बाद से बीजेपी में मुख्यमंत्री के चयन को लेकर विचार विमर्श का दौर जारी है.  पिछले दो दिनों में तीनों राज्यों के कई नेताओं ने अमित शाह और  जेपी नड्डा के साथ मुलाकात कर अपने-अपने फीडबैक भी शेयर किए हैं।

बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में जीती इतनी आदिवासी सीट
छत्तीसगढ़ में आदिवासी सीटों पर बीजेपी ने इस बार पिछले चुनाव के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है. पार्टी ने 29 में 17 आदिवासी सीटों पर जीत दर्ज की है. राज्य की 90 सीट में 29 सीटें अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए आरक्षित हैं।

किस राज्य में किसने कितनी सीटें जीती?
बीजेपी ने छत्तीसगढ़ की 90 सीटों में से 54 पर जीत दर्ज की है तो वहीं कांग्रेस 35 पर सिमट गई है. मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां बीजेपी ने 230 सीटों में 163 सीटें हासिल की है. कांग्रेस के खाते में 66 सीटें गई है।

इसके अलावा राजस्थान की बात करें तो यहां रिवाज कायम रहा और पांच साल बाद कांग्रेस सत्ता से बाहर हो गई. राज्य की 199 सीटों पर हुए चुनाव में बीजेपी के खाते में 115 सीटें गई तो कांग्रेस ने 69 सीटों पर जीत दर्ज की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button