खास खबरछत्तीसगढ़देश-दुनियाफीचर्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर, राजभवन में करेंगे रात्रि विश्राम

रायपुर। दिनांक 23 एवं 24 अप्रेल 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 02 दिवसीय छ.ग. प्रवास एवं राजभवन में रात्रि विश्राम कार्यक्रम प्रस्तावित है। प्रधानमंत्री मोदी दिनांक 23 अप्रेल को संध्या 06-08 बजे के मध्य माना विमानतल से फुण्डहर चौक एक्सप्रेस वे होकर शंकर नगर चौंक से भगत सिंह चौंक जी.ई रोड होकर राजभवन आयेंगे एवं दिनांक 24 अप्रेल को सुबह 08-10 बजे के मध्य इसी मार्ग से वापस माना विमानतल जायेंगे।

इस दौरान व्हीव्हीआई मार्ग में सामान्य आवागमन बाधित रहेगा साथ ही राम मंदिर से माना विमानतल तक व्हीआईपी रोड में भी सामान्य आवागमन बाधित रहेगा।

दिनांक 23.04.2024 को फ्लाईट नंबर 6E801,6E885,6E2362, 6E979, UK798, 6E7216, 6E7249, 6E5049/47HN व 6E2794/287J से तथा
दिनांक 24.04.2024 को फ्लाईट नंबर 6E669, 6E5073, UK794, 6E2191, 6E6219, 6E6521 व 6E6219 से प्रस्थान करने वाले यात्री रूट डायवर्सन का ध्यान रखते हुए अतिरिक्त समय लेकर घर से निकले एवं निम्नानुसार वैकल्पिक मार्ग का उपयोग कर आवागमन कर सकते हैः-

01. माना विमानतल जाने के लिए पचपेड़ीनाका चौक से धमतरी रोड होकर माना कैम्प से पुराने टर्मिनल में अपना वाहन पार्क कर विमानतल में प्रवेश कर सकेंगे।

02. जी.ई. रोड से सेरीखेड़ी होकर नया रायपुर प्रवेश मार्ग से जैनम भवन मार्ग से पुराना टर्मिनल में अपना वाहन पार्क कर विमानतल में प्रवेश कर सकेंगे।

राजभवन की व्यवस्था:- दिनांक 23 अप्रेल 2024 को प्रधानमंत्री, भारत सरकार का छ.ग. राजभवन में रात्रि विश्राम कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक 23 अप्रेल को संध्या 04 बजे से दिनांक 24 अप्रेल 2024 को सुबह 10 बजे तक राजभवन के आसपास चारो ओर निम्नानुसार मार्ग में सामान्य आवागमन बाधित रहेगा:-

01. कालीमाता मंदिर तिराहा से राजभवन की ओर
02. खजाना चौक से राजभवन की ओर
03. पुराना पीएचक्यू तिराहा से राजभवन की ओर
04. बिजली आफिस तिराहा से राजभवन की ओर
05. ⁠बंजारी चौक से राजभवन की ओर

अपील- प्रधानमंत्री के आवागमन के दौरान सुरक्षा के दृष्टिकोण से व्हीआईपी रूट एवं शहर के विभिन्न मार्गों में यातायात बाधित रहेगी। कृपया असुविधा से बचने के लिए अन्य वैकल्पिक मार्गो का उपयोग कर सुगम, सुरक्षित आवागमन करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button