खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता बनने पर बधाई : एलन मस्क

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक्स’ अकाउंट पर 10 करोड़ से अधिक फॉलोवर हो गए हैं. वह इस वक्त सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता हैं…

नईदिल्ली (ए)। टेस्ला के सीईओ और अरबपति एलन मस्क ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता बनने पर शुक्रवार (19 जुलाई) को बधाई दी. पीएम मोदी को एक्स अकाउंट पर 10 करोड़ से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. प्रधानमंत्री अपने एक्स हैंडल पर राजनेताओं से मुलाकात और कार्यक्रम की तस्वीरों को शेयर करते रहते हैं. साथ ही वह कई सारे कार्यक्रमों की भी जानकारी देते हैं।

एलन मस्क ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता बनने पर बधाई.” एक्स पर 10 करोड़ फॉलोअर होने पर प्रधानमंत्री ने एक पोस्ट में कहा था, ”एक्स पर 10 करोड़ फॉलोअर. इस जीवंत माध्यम पर आकर और चर्चा, बहस, अंतर्दृष्टि, लोगों के आशीर्वाद, रचनात्मक आलोचना तथा बहुत कुछ का हिस्सा बनकर खुश हूं. भविष्य में भी इसी प्रकार से लोगों से जुड़े रहने को उत्सुक हूं।”

पीएम मोदी की तरह ही बड़ी संख्या में फॉलोवर होने वाले विश्व के अन्य नेताओं में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (3.81 करोड़) और तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगन (2.15 करोड़) शामिल हैं. दुबई के शासक शेख मोहम्मद (1.12 करोड़) और पोप फ्रांसिस (1.85 करोड़) से भी ज्यादा लोग पीएम मोदी को फॉलो करते हैं. मोदी क्रमशः 2.5 करोड़ सब्सक्राइबर और 9.1 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स के साथ यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर भी प्रभावशाली उपस्थिति रखते हैं।

पीएम मोदी के फॉलोअर्स की संख्या टेलर स्विफ्ट (9.53 करोड़), लेडी गागा (8.31 करोड़) और किम कार्दशियन (7.52 करोड़) जैसी ग्लोबल सेलिब्रिटीज से भी ज्यादा है. दुनिया के कुछ सबसे लोकप्रिय एथलीटों और मशहूर हस्तियों की तुलना में भी पीएम मोदी की सोशल मीडिया फॉलोइंग अलग है. उदाहरण के लिए, उनके भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली (6.41 करोड़), ब्राजीलियाई फुटबॉलर नेमार जूनियर (6.36 करोड़) से अधिक फॉलोअर्स हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button