खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की यूट्यूबर्स से अपील, जब मैं क्रिएटिव कम्यूनिटी के बीच हूं तो, हम सब साथ मिलकर…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूट्यूबर कम्युनिटी से स्वच्छता अभियान , डिजिटल पेमेंट और लॉकल फॉर वॉकल जैसे विषयों के प्रति लोगों को प्रेरित करने की अपील की है…

नईदिल्ली (ए)। यूट्यूब फैनफेस्ट इंडिया 2023 को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि वह एक साथी यूट्यूबर के तौर पर लोगों के बीच आकर बेहद खुश हैं. वह पिछले 15 साल से यूट्यूब चैनल के जरिए देश और दुनिया से जुड़े हैं. मेरे पास बहुत सारे सब्सक्राइबर्स हैं.पीएम ने कहा, ”मैं वर्षों से देख रहा हूं कि आपका कंटेंट कैसे लोगों को प्रभावित करता रहा है. आज हमारे पास मौका है कि हम इसे और प्रभावशाली बना सकते हैं और देश की बड़ी आबादी के जीवन में बदलाव ला सकते हैं. हम एक साथ मिलकर कितने ही लोगों को सशक्त कर सकते हैं।”

पीएम ने बताया, “जब मैं देश की क्रिएटिव कम्यूनिटी के बीच हूं तो मेरा मन कर रहा है कि मैं आपके सामने कुछ विषय रखूं. यह विषय मास मूवमेंट से जुड़े हैं. देश की जनता की शक्ति इनकी सफलता का आधार है. इसमें पहला विषय स्वच्छता है।”

स्वच्छ भारत बना बड़ा अभियान
उन्होंने बताया, ”पिछले 9 साल में स्वच्छ भारत एक बड़ा अभियान बना. इसमें सभी ने अपना योगदान दिया. बच्चे इसमें इमोशनल पावर लेकर आए. सेलेब्रेटीज इसे ऊंचाइयों पर ले गए. जन-जन ने इसको भारत के कोने-कोने में एक मिशन बना दिया और यूट्यबर्स ने इस सफाई को और कूल बना दिया, लेकिन जब तक स्वच्छता भारत की पहचान न बन जाए हमें रुकना नहीं है।”

डिजिटल पेमेंट के लिए लोगों को प्रेरित करें
इसके बाद पीएम मोदी ने डिजिटल पेमेंट के बारे में बात की. उन्होंने कहा, “यूपीआई की सफलता के कारण भारत आज दुनिया की डिजिटल पेमेंट में 47 प्रतिशत हिस्सेदारी रखता है. आप (यूट्यूबर्स) अपनी वीडियो के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों को डिजिटल पेमेंट के लिए प्रेरित करें।”

वोकल फॉर लोकल
प्रधानमंत्री ने वोकल फॉर लोकल को लेकर कहा,”हमारे देश में स्थानीय लेवल इतने सारे प्रोडक्ट बनते हैं. हमारे स्थानीय कारीगरों की स्किल लाजवाब होती है. आप इन्हें भी अपने काम की मदद से प्रमोट कर सकते हैं और भारत की स्थानीय चीजों के लिए वोकल होकर मदद कर सकते हैं. जिस प्रोडक्ट में हमारे देश की मिट्टी और देश के मजदूर का पसीना शामिल हो, उस प्रोडक्ट को खरीदेंगे।”

चैनल सब्स्क्राइब करने की अपील
इसके बाद प्रधानमंत्री ने लोगों से अपना यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करने और चैनल की हर अपडेट पाने के लिए बेल आइकन दबाने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button