खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईदेश-दुनियाफीचर्ड

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुर्ग से की बड़ी घोषणा: प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को आगे 5 साल के लिए बढ़ाया, राज्य सरकार को लिया आड़े हाथ

पीएम मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने तो महादेव के नाम को भी नहीं छोड़ा है, 2 दिन पहले ही रायपुर में बहुत बड़ी कार्रवाई हुई है, रुपयों का बहुत बड़ा ढेर मिला है…

भिलाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुर्ग में विशाल जनसभा को संबोधित किया। पहले संबोधन में पीएम ने कहा कि आज पूरा छत्तीसगढ़ कह रहा है– भाजपा आवत है अबकी बार भाजपा सरकार…मैं छत्तीसगढ़ भाजपा की पूरी टीम को बधाई दूंगा कि उन्होंने आपके सपनो को सच बनाने वाला संकल्प पत्र कल ही जारी किया है। इस संकल्प पत्र में छत्तीसगढ़ की माताएं-बहनें, यहां के युवा और यहां के किसानों को सबसे बड़ी प्राथमिकता दी गई है। भाजपा का ट्रैक रिकॉर्ड है कि हम जो कहते हैं, वो करके रहते हैं।

भाजपा के संकल्प पत्र के आगे कांग्रेस का झूठ का पुलिंदा भी है। कांग्रेस की प्राथमिकता है भ्रष्टाचार के अपनी तिजोरियां भरना। कांग्रेस की प्राथमिकता है अपने नेताओं के चहेतों को नौकरियां बांटना, आपके बच्चों को नौकरियों से बाहर करना। पीएससी घोटाले में कांग्रेस ने यही तो किया। आप यहां सरकारी दफ्तरों में जाते हैं, तो एक ही बात बोलते हैं – 30 टका कक्का, आपका काम पक्का। कांग्रेस की हर घोषणा में 30 टके का खेल पक्का है। इस सरकार से छत्तीसगढ़ छुटकारा चाहता है। इसलिए छत्तीसगढ़ कह रहा है – अऊ नहीं सहिबो, बदल के रहिबो।

 

 

छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने तो महादेव के नाम को भी नहीं छोड़ा है। 2 दिन पहले ही रायपुर में बहुत बड़ी कार्रवाई हुई है, रुपयों का बहुत बड़ा ढेर मिला है। लोग कह रहे हैं कि ये पैसा सट्टेबाजों का है, जुए का खेल खेलने वालों का है, जो उन्होंने छत्तीसगढ़ के गरीबों और नौजवानों को लूट कर जमा किया है। लूट के इसी पैसे से कांग्रेस के नेता अपना घर भर रहे हैं। मीडिया में आ रहा है कि इस पैसे के तार छत्तीसगढ़ के….तक जा रहे हैं। यहां की सरकार और मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ की जनता से बताना चाहिए कि दुबई में बैठे इस घोटाले के आरोपियों के साथ उनके क्या संबंध है। आखिर ये पैसा पकड़े जाने के बाद यहां के मुख्यमंत्री क्यों बौखला गए हैं।

मोदी को तो ये कांग्रेसी दिन-रात गालियां देते हैं। लेकिन यहां के मुख्यमंत्री अब देश के सुरक्षा बलों और जांच एजेंसियों को भी गाली देने लगे हैं। लेकिन मैं छत्तीसगढ़ के अपने भाइयों-बहनों से कहूंगा कि ये मोदी है, गालियों से डरता नहीं है। भ्रष्टाचारियों का हिसाब करने के लिए ही तो आपने मोदी को दिल्ली भेजा है। जिन्होंने छत्तीसगढ़ के गरीब को लूटा है, उस पर कार्रवाई होकर रहेगी। उससे पाई-पाई का हिसाब लिया जाएगा। छत्तीसगढ़ की भ्रष्ट सरकार ने एक के बाद एक घोटाले करके आपका विश्वास तोड़ा है। पीएससी और महादेव एप घोटाला तो चर्चा में है ही, कांग्रेस सरकार के रिपोर्ट कार्ड में घोटालों की कमी नहीं है।

पीएम मोदी दुर्ग की रैली से एक बड़ी घोषणा करते हुए 80 करोड़ गरीब परिवार को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना जो की दिसंबर 2023 तक लागू है उसे आगे बढ़ते हुए अब और आगे 5 साल के लिए लागू करने की घोषणा की। उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए कहा, पूरा प्रदेश कह रहा है कि बीजेपी आवत है. पीएम मोदी ने राज्य के सीएम भूपेश बघेल पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा, ‘दो दिन पहले रायपुर में जो पैसा मिला है वो सट्टेबाजों का है. मुख्यमंत्री को बताना चाहिए कि उनके दुबई वालों से क्या संबंध हैं।

 

 

दो दिन पहले रायपुर में बडी कारवाई हुई है. जो पैसा मिला रहा है वह सटेटेबाजों का है. मुख्यमंत्री को बताना चाहिये की दुबई वालों से उनके क्या संबंध हैं?
लूट के पैसे से कांग्रेस के नेता अपने घर भर रहे हैं? मुख्यमंत्री बौखाला गये हैं और मैदान में उतर गये हैं. इन पैसों के तार उन तक जा रहे हैं. कांग्रेस की प्राथमिकता ही भ्रष्ट्राचार से तिजोरी भरना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, कांग्रेस के नेता मुझको रोज 2 से 3 किलो गाली देते हैं. मैं रोज गाली खाता हूं, लेकिन मोदी गाली से नहीं डरता है. छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार आपको लूटने का कोई मौका नहीं छोड रही है. कांग्रेस के नेता अपने बच्चों को नौकरी देता है, लेकिन छत्तीसगढ़ ने कह दिया है, ‘अब नहीं सहबो बदल के रखबो’।

पीएम मोदी ने कहा, बीजेपी ने छत्तीसगढ़ को बनाया है. दुर्ग के लोगों ने नया रिकॉर्ड बनाने का मन बना लिया है. पूरा छत्तीसगढ़ कह रहा है अबकी बार भाजपा अवात है. बीजेपी कल ही संकल्प पत्र जारी किया है. बीजेपी के संकल्प पत्र में महिला और युवा को प्राथमिकता दी गई है. कांग्रेस ने गरीबों को लूटने के अलावे कुछ नहीं किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button