खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी COP-28 शिखर सम्मेलन के लिए दुबई हुए रवाना, कहा- ‘मैं वैश्विक नेताओं से मुलाकात करूंगा’

COP-28 की वर्ल्ड क्लाइमेट एक्शन समिट में शामिल होने के पीएम मोदी दुबई के लिए निकल चुके हैं. यह समिट 30 नवंबर से 12 दिसंबर तक यूएई में आयोजित की जा रही है…

नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संयुक्त अरब अमीरात में 1 दिसंबर को होने वाली COP-28 की वर्ल्ड क्लाइमेट एक्शन समिट में शामिल होने लेने के लिए दुबई के लिए रवाना हो गए हैं. इससे पहले प्रधानमंत्री ने बताया कि वह दुबई में अन्य देशों के नेताओं से बातचीत भी करेंगे।

पीएम मोदी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “दुबई के लिए रवाना हो रहा हूं, जहां मैं COP-28 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लूंगा. यह मंच जलवायु परिवर्तन पर काबू पाने और सतत विकास को आगे बढ़ाने के प्रयासों को मजबूत करने के अहम विचार-विमर्श का गवाह बनेगा. मैं शिखर सम्मेलन से इतर विभिन्न विश्व नेताओं के साथ भी बातचीत करूंगा।”

‘जी20 में भारत ने इस मुद्दे को रखा था टॉप पर’
इससे पहले यात्रा को लेकर पीएम मोदी ने कहा था कि जब जलवायु को लेकर एक्शन लेने की बात आती है तो भारत हमेशा आगे रहता है और जी20 की अध्यक्षता के दौरान भी भारत ने जलवायु प्राथमिकता को टॉप पर रखा था. मैं इन मुद्दों पर COP-28 में आम सहमति को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हूं।

एएनआई के मुताबिक पीएम ने कहा कि COP28 पेरिस समझौते के तहत हुई प्रगति की समीक्षा करने और क्लाइमेट एक्शन को लेकर भविष्य की कार्रवाई के लिए एक रास्ता तैयार करने का अवसर भी प्रदान करेगा।

अबू धाबी के शासक के निमंत्रण पर जा रहे हैं पीएम पीएम मोदी, यूएई के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के निमंत्रण पर वहां जा रहे हैं. गौरतलब है कि यह COP28  की 28वीं बैठक है. इस साल से 30 नवंबर से 12 दिसंबर तक  संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित किया जा रहा है. इस शिखर सम्मेलन में लगभग 200 देशों के प्रतिनिधि उपस्थित होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button