दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

कलेक्टर ने धान उपार्जन केन्द्र में समिति प्रबंधक के द्वारा लापरवाही बरतने पर नोडल अधिकारी को नोटिस जारी करने खाद्य अधिकारी को दिए निर्देश

दुर्ग। जिले की कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने ग्राम पंचायत अण्डा के स्थित धान उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान समिति प्रबंधक राजकुमार से धान संबंधी जानकारी ली। धान उपार्जन केन्द्र में समिति प्रबंधक के द्वारा लापरवाही बरतने पर नोडल अधिकारी संगीता जोशी को नोटिस जारी करने के खाद्य अधिकारी को निर्देश दिये। धान उपार्जन केन्द्र में 1887 पंजीकृत किसान है। जिसमें 1605 किसानों ने धान बेचा शेष किसान द्वारा धान बेचने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। अब तक कुल एक लाख नौ सौ पचहत्तर क्विंटल धान बेचा गया, शेष 20 हजार क्विंटल धान बेचने की प्रक्रिया में है।

कलेक्टर ने निर्देश के बावजूद समिति प्रबंधक राजकुमार ने लापरवाही बरतने पर उन्हें निलंबित किये जाने के निर्देश दिये। इसी प्रकार नोडल अधिकारी संगीता जोशी को नोटिस जारी किये जाने के निर्देश दिये।

कलेक्टर ने रिसामा स्थित सेवा सहकारी समिति मर्यादित द्वारा संचालित धान उपार्जन केन्द्र का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने नोडल अधिकारी से धान संबंधी जानकारी पूछने पर उन्होंने बताया कि कुल 1016 किसानों में से 960 किसानों धान बेचने का कार्य पूर्ण किया गया। उन्होने सहायक प्रबंधक को निर्देश दिये कि मिलर से समन्वय बनाकर 1 से 2 दिन के भीतर मंडी से धान उठाने का कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने रिसामा धान उपार्जन केन्द्र कार्य पूर्ण होने की दशा में उनके कार्य की सराहना की। उन्होंने खाद्य अधिकारी को निर्देश दिया कि वह मिलरों के स्टॉक की जांच करें जबतक धान की जांच नहीं होगा तबतक मिलर के पास धान नहीं जायेगा। लापरवाही पर जताई नाराजगी। निरीक्षण के दौरान खाद्य विभाग के अधिकारी सी.पी. दीपांकर तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button