खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 540 करोड़ की किस्त करेंगे जारी, इन एक लाख लोगों को मिलेगी पक्के घर की चाबी

देश के 100 जिलों के विभिन्न केंद्रों पर जुटे पीएम जन मन योजना के लाभार्थियों से मोदी से बातचीत के अवसर पर केंद्र-राज्यों के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर अधिकारी एक लाख लाभार्थियों को उन्हें आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जन धन खाते और अन्य योजनाओं के लाभ पत्र वितरित करेंगे…

नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मकर संक्रांति के दिन ‘पीएम जन मन योजना’ के अंतर्गत 540 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी करेंगे। इस पैसे से देश के सुदूर इलाकों में रह रहे आदिवासियों के लिए पक्के आवास बनाए जाएंगे। पीएम आवास योजना के लिए चयनित लोगों के आवास के निर्माण के लिए जारी की जाने वाली यह पहली किस्त है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गत वर्ष 15 जनवरी को बिरसा मुंडा की जयंती पर आदिवासी गौरव दिवस की शुरुआत की थी। इस कार्यक्रम की दूसरी वर्षगांठ पर आज सोमवार 15 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी देश के सौ जिलों से एक लाख लाभार्थियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बात भी करेंगे।

देश के 100 जिलों के विभिन्न केंद्रों पर जुटे पीएम जन मन योजना के लाभार्थियों से मोदी से बातचीत के अवसर पर केंद्र-राज्यों के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर अधिकारी एक लाख लाभार्थियों को उन्हें आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जन धन खाते और अन्य योजनाओं के लाभ पत्र वितरित करेंगे। इस केंद्र के जरिए लोग विभिन्न योजनाओं की जानकारी और उनका लाभ भी प्राप्त कर सकेंगे।

दरअसल, केंद्र सरकार ने देश के सुदूर हिस्सों में रह रहे आदिवासियों के विकास के लिए पीएम जन मन योजना की शुरुआत की थी। इसके लिए नौ प्रमुख मंत्रालयों को साथ एक योजना के अंतर्गत कार्य करने के लिए कार्यक्रम बनाया गया था। प्रारंभिक तौर पर इस योजना के लिए 15 हजार करोड़ रुपये की निधि निर्धारित की गई थी, लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 24 हजार करोड़ रुपये कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, पीएम जन मन योजना के अंतर्गत 4.90 लाख घरों का निर्माण किया जाना है। कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसमें से एक लाख घरों के निर्माण के लिए राशि जारी करेंगे। शेष आवासों के लिए आने वाले समय में राशि जारी की जाएगी। इसी प्रकार आदिवासियों को विभिन्न योजनाओं के लाभ के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं जिसका लाभ उन्हें दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button