देश-दुनियाफीचर्डविविध

भारतीय शेयर बाजार आज अच्छी तेजी के साथ खुला: सेंसेक्स 66,380 के ऊपर खुला, निफ्टी 19750 के पार निकला

भारतीय शेयर बाजार के लिए आज अच्छी तेजी के साथ कारोबार खुला है और बाजार लगातार छठे दिन उछाल पर है…

मुंबई (ए)। दुनिया के सबसे बड़े बिजनेस इवेंट्स में से एक G-20 Summit के भारत में होने का इंतजार खत्म होने जा रहा है और ये देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित हो रहा है. भारतीय बाजार को भी इस इवेंट से उम्मीदें हैं और इसका असर स्टॉक मार्केट की ओपनिंग पर भी देखा जा रहा है. आज घरेलू बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ ही हुई है और शेयर बाजार में उत्साह देखा जा रहा है. कल अमेरिकी बाजारों की गिरावट के बावजूद भारतीय बाजार में पॉजिटिव मूमेंटम देखने को मिल रहा है. शेयर बजार में लगातार छठे दिन तेजी के साथ कारोबार देखा जा रहा है।

आज घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत अच्छी तेजी के साथ हुई है और बीएसई का सेंसेक्स 115.87 अंक या 0.17 फीसदी की बढ़त के साथ 66,381 के लेवल पर खुला है. एनएसई का निफ्टी 47.75 अंक या 0.24 फीसदी की उछाल के साथ 19,774 के लेवल पर कारोबार की ओपनिंग दिखाने में सफल रहा है।

सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयरों में उछाल देखा जा रहा है और 9 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं. वहीं एनएसई के निफ्टी के 50 शेयरों में से 31 शेयरों में उछाल के साथ कारोबार देखा जा रहा है और 18 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं. इसमें एक शेयर बिना किसी बदलाव के साथ ट्रेड कर रहा है।

सेंसेक्स के टॉप गेनर्स में एलएंडटी 2.39 फीसदी चढ़ा है और एनटीपीसी 1.86 फीसदी ऊपर है. बजाज फिनसर्व 1.69 फीसदी मजबूत है और भारती एयरटेल 1.15 फीसदी उछाल दिखा रहा है. मारुति में 0.86 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार देखा जा रहा है. अन्य कुछ शेयरों में भी बढ़त और तेजी देखी जा रही है।

सेंसेक्स के टॉप लूजर्स में एक्सिस बैंक 0.33 फीसदी, इंडसइंड बैंक 0.32 फीसदी, टीसीएस 0.26 फीसदी, विप्रो 0.18 फीसदी और जेएसडब्ल्यू स्टील 0.14 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं. इनके अलावा आईसीआईसीआई बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक में भी गिरावट के लाल निशान के साथ कारोबार देखा जा रहा है।

प्री-ओपनिंग में शेयर बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहा था. बीएसई का सेंसेक्स 5.37 अंक चढ़कर 66270 के लेवल पर कारोबार कर रहा था और एनएसई का निफ्टी 13.90 अंकों की मामूली तेजी के साथ 19740 के लेवल पर कारोबार कर रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button