छत्तीसगढ़फीचर्ड

अवैध पशु परिवहन करते कंटेनर जप्त, 58 नग जिंदा और 2 मृत बछड़ा बरामद, कंटेनर चालक फरार

पुलिस द्वारा अवैध रूप से मवेशियों को भरकर ले जाने वाले कंटेनर वाहन पर की गई कार्रवाई…एक कंटेनर वाहन क्र CG04 NK6091 कीमती ₹10,00,000 किया गया जप्त…कंटेनर वाहन से 60 नग बछड़ा किया गया बरामद…कंटेनर वाहन की जांच-तलाशी पर दो बछड़ा पाए गए मृत…

बलौदाबाजार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा एवं अति0 पुलिस अधीक्षक एवं उप पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में तथा थाना प्रभारी लखेश केवट थाना प्रभारी कसडोल व चौकी प्रभारी राजेन्द्र पाटिल सोनाखान के मार्गदर्शन में अवैध पशु परिवहन करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर धरपकड़ कर कार्यवाही करने के प्राप्त निर्देश दिये गए है।

उक्त निर्देशों के परिपालन पर दिनांक 19-08-2023 को चौकी सोनाखान पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना मिला की ग्राम कोठारी मेन रोड सेरहाखार के पास अवैध रूप से 60 नग बछड़ा कत्लखाना ले जाने की सूचना पर चौकी सोनाखान पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही कर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया।

जहा ट्रक क्रमांक सीजी 04 एनके 6091 को रोककर चेक किया गया। आरोपी चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। ट्रक को चेक करने पर उसके अंदर 60 नग बछड़ा भरा हुआ मिला, जिसमें से 02 नग बछड़ा मृत पाया गया।

कार्यवाही मे चौकी प्रभारी सउनि राजेन्द्र पाटिल सोनाखान, प्रधान आरक्षक महेंद्र जोगी, आरक्षक धीरेंद्र मधुकर, भुवनेश्वर कोसले, कृष्णा जांगड़े, प्रिबेंकर रात्रे, कमल सिंह कंवर, संजय केवट, हरिशंकर पैकरा की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button