खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज झाबुआ में: आदिवासी सम्मेलन को करेंगे संबोधित, 7500 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

झाबुआ मध्य प्रदेश में आदिवासी वर्ग की राजनीति का केंद्र रहा है। यहां से पीएम मोदी आसपास के जिलों धार, रतलाम और गुजरात तथा राजस्थान के आदिवासी इलाकों को भी प्रभावित करेंगे…

नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार को मध्य प्रदेश के झाबुआ में आदिवासी सम्मेलन को संबोधित करेंगे। वे इस दौरान 7,500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। झाबुआ से पीएम मोदी पूरे देश की आदिवासी बहुल लोकसभा सीटों को टारगेट करेंगे।

झाबुआ प्रदेश में आदिवासी वर्ग की राजनीति का केंद्र रहा है। यहां से पीएम मोदी आसपास के जिलों धार, रतलाम और गुजरात व राजस्थान के आदिवासी इलाकों को भी प्रभावित करेंगे। इन इलाकों में भील और भिलाला आदिवासी आबादी निवास करती है। झाबुआ के पास की तीन लोकसभा सीटें आदिवासियों के लिए आरक्षित हैं। इसी तरह गुजरात की दो और राजस्थान की दो सीटें भी आदिवासियों के लिए आरक्षित हैं।

पीएम करीब दो लाख महिला लाभार्थियों को आहार अनुदान की मासिक किस्त का वितरण करेंगे। इसके तहत प्रदेश की विशेष पिछड़ी जनजातियों की महिलाओं को 1,500 रुपये प्रति माह प्रदान किए जाते हैं। पीएम टंट्या मामा भील विवि की आधारशिला रखेंगे।

170 करोड़ की लागत से विकसित होने वाला यह विवि जनजातीय बहुल जिलों के युवाओं को खास सुविधाएं प्रदान करेगा। साथ ही प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत 559 गांवों के लिए 55.9 करोड़ रुपये जारी करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button