खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहुंचे दोहा: पीएम का हुआ का भव्य स्वागत, आज पीएम मोदी कतर के अमीर शेख तमीम से करेंगे वार्ता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अबू धाबी के सफल दौरे के बाद कतर पहुंचे। बुधवार देर रात कतर की राजधानी दोहा पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने शीर्ष पदाधिकारियों के साथ बैठक की। प्रधानमंत्री मोदी दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक रूप से करीबी और मैत्रीपूर्ण संबंधों को और विकसित करने के लिए कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी के साथ भी अहम बैठक करेंगे…

नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अबू धाबी के सफल दौरे के बाद बुधवार देर रात कतर पहुंचे। दोहा में ही पीएम मोदी ने शीर्ष पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की। 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद प्रधानमंत्री मोदी दूसरी बार कतर यात्रा पर पहुंचे हैं। गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। गौरतलब है कि यूएई और कतर की यात्रा पर रवाना होने से पहले मंगलवार को पीएम मोदी ने कहा था कि वह कतर के शासक से मिलने को उत्सुक हैं। पीएम मोदी ने कहा था कि कतर में अमीर शेख तमीम के नेतृत्व में जबरदस्त विकास और परिवर्तन का दौर जारी है।

बुधवार देर रात पीएम मोदी की द्विपक्षीय वार्ता के बारे में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश, ऊर्जा और वित्त जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। पीएम मोदी का मध्य एशियाई देश कतर (पश्चिम एशिया) जाना इसलिए भी अहम है क्योंकि हाल ही में कतर ने आठ पूर्व नौसैनिकों की सजा माफ की है। सात नागरिक भारत लौट आए हैं।

विदेश मंत्रालय के मुताबिक भारत-कतर साझेदारी को मजबूत बनाने पर दोनों देशों के बीच विस्तार से बात हुई। पीएम मोदी ने दोहा में कतर के प्रधानमंत्री सह विदेश मंत्री एचएच मुहम्मद बिन अब्दुल रहमान के साथ बैठक कर द्विपक्षीय साझेदारी को मजबूत करने पर विस्तार से बात की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा, भारत कतर के साथ ऐतिहासिक और गहरे संबंधों को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहा है। कतर के शीर्ष नेतृत्व के साथ व्यापक बातचीत की योजना है।

प्रधानमंत्री मोदी के दोहा पहुंचने के बाद होटल के बाहर प्रवासी भारतीयों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। हाथों ने भारतीय तिरंगा लेकर आए लोगों ने ‘मोदी-मोदी’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। पीएम मोदी ने होटल के बाहर स्वागत के लिए जुटे लोगों से हाथ मिलाया। कुछ प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी को किताबें भी भेंट कीं। इस दौरान लोगों ने पीएम मोदी से बातचीत की और उनके साथ तस्वीरें भी लीं। एक्स पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा, दोहा में असाधारण स्वागत के लिए प्रवासी भारतीयों का आभारी हूं।

इससे पहले पीएम मोदी भारतीय समयानुसार रात करीब 12 बजे कतर की राजधानी दोहा पहुंचे। राजधानी दोहा पहुंचने पर एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत कतर के विदेश राज्यमंत्री सुल्तान बिन साद अल-मुरैखी ने किया।

कतर आने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दौरे पर अबू धाबी में बने हिंदू मंदिर के उद्घाटन किया। अपने दो दिवसीय यात्रा के दौरान पीएम ने कई कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया। पीएम मोदी की मौजूदगी में यूएई सरकार के साथ द्विपक्षीय बैठक भी हुई। मंगलवार को प्रधानमंत्री ने संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय समुदाय के कार्यक्रम ‘अहलान मोदी’ को संबोधित किया था। इस दौरान पीएम ने ‘भारत-यूएई दोस्ती जिंदाबाद’ कहा था।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button