खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जन्मदिन की दी बधाई

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को जन्मदिन की बधाई दी है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा, छत्तीसगढ़ के ओजस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

प्रधानमंत्री ने लिखा कि श्री साय छत्तीसगढ़ की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। गरीबों और वंचित समुदायों के प्रति उनकी चिंता भी उल्लेखनीय है। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं। मुख्यमंत्री ने अपने जन्मदिन पर दी गई शुभकामनाओं के लिए प्रधानमंत्री के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री को केंद्रीय गृह मंत्री ने एक्स पर जन्मदिन की दी बधाई: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में श्री शाह ने कहा कि मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन की सरकार छग में ग़रीब कल्याण और सुशासन के नए कीर्तिमान बनाएगी।

श्री शाह ने मुख्यमंत्री श्री साय के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन के लिए प्रभु श्रीराम से कामना भी की है। जन्मदिन पर शुभकामनाओं के लिए मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री शाह के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button