खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 85000 करोड़ रुपये से ज्यादा के रेल प्रोजेक्ट का करेंगे उद्घाटन, 10 नई वंदे भारत ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अलग-अलग रूट पर चलने वाली वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे. साथ ही रेलवे के 85 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के विभिन्न प्रोजेक्ट का उद्घाटन भी करेंगे…

नईदिल्ली (ए)। भारतीय रेलवे को वंदे भारत ट्रेन ने मॉडर्न लुक देने में सबसे अहम रोल निभाया है. अब तक कई वंदे भारत विभिन्न रूटों पर अपनी सेवाएं दे रही हैं. मंगलवार को देश को 10 और वंदे भारत एक्सप्रेस मिलने वाली हैं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अलग-अलग रूट पर चलने वाली इन ट्रेनों को वर्चुअल रूप से हरी झंडी दिखाएंगे. साथ ही रेलवे की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे।
उत्तर रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी 10 नई वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. साथ ही 4 मौजूदा वंदे भारत ट्रेन को यात्रा विस्तार भी दिया जाएगा. इसके अलावा दो नई यात्री रेलगाड़ियों की शुरुआत तथा सात नई मालगाड़ियों का उद्घाटन भी किया जाएगा।
इसमें उत्तर रेलवे को 4 वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात मिलेगी. साथ ही उत्तर रेलवे को 5 जन औषधि केंद्र, 147 एक स्टेशन एक उत्पाद, पांच रेल कोच रेस्तरां सहित कई अन्य प्रोजेक्ट भी मिलेंगे. इससे देश में रेल इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी में वृद्धि होगी।
  1. लखनऊ – देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस
  2. रांची – वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस
  3. हजरत निजामुद्दीन – खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस
  4. पटना – लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस

85000 करोड़ रुपये से ज्यादा के रेल प्रोजेक्ट का होगा उद्घाटन 

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधरी ने बताया कि भारतीय रेल राष्ट्रीय परिवहन का प्रमुख माध्यम होने के साथ ही साथ भारत के ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर का भी जरूरी हिस्सा है. रेलवे में वंदे भारत एक्सप्रेस, अमृत भारत एक्सप्रेस और अमृत भारत स्टेशन स्कीम के चलते काफी बदलाव आए हैं. पीएम मोदी इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए भारतीय रेल को मंगलवार को 85 हजार करोड़ रुपये से अधिक के रेल प्रोजेक्ट सौंपेंगे।
दिल्ली मंडल में 2 माल गोदाम, जन औषधि केंद्र, एक रेल कोच रेस्तरां, आनंद विहार-तिलक ब्रिज तीसरी और चौथी रेल लाइन, 48 ओएसओपी आउटलेट, 17 डीएफसी (कार्गो हैंडलिंग पॉइंट) समेत अन्य प्रोजेक्ट का लोकार्पण होगा. लखनऊ मंडल में 10 गुड शेड, गतिशक्ति कार्गो टर्मिनल, 22 ओएसओपी आउटलेट, 2 रेल कोच रेस्तरां, अकबरपुर-बाराबंकी रेल सेक्शन का दोहरीकरण, जौनपुर-अकबरपुर रेल सेक्शन का दोहरीकरण और अन्नुपुर-कटनी तीसरी रेल लाइन मिलेगी. मुरादाबाद मंडल में गतिशक्ति कार्गो टर्मिनल, जन औषधि, रोजा-सीतापुर-बुढ़वल रेल सेक्शन का दोहरीकरण, 06 माल गोदाम, 23 ओएसओपी आउटलेट और 7 डीएफसी का लोकार्पण करेंगे।
अम्बाला मंडल में गतिशक्ति कार्गो टर्मिनल, 08 गुड्स शेड, राजपुरा-बठिंडा रेल सेक्शन का दोहरीकरण, 13 ओएसओपी आउटलेट और 13 डीएफसी राष्ट्र को समर्पित किए जाएंगे. फिरोजपुर मंडल में 3 गति शक्ति कार्गो टर्मिनल, 04 गुड्स शेड, 02 जन औषधि केन्द्रों, 02 रेल कोच रेस्तरां, 36 ओएसओपी आउटलेट दिए जाएंगे. साथ ही अमृतसर में वंदे भारत चेयर कार अनुरक्षण डिपो में रखरखाव बुनियादी ढांचे के उन्नयन के लिए आधारशिला रखी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button