छत्तीसगढ़फीचर्ड

विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा के वर्ष 2026 के कैलेण्डर एवं डायरी का विमोचन किया

रायपुर। विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अपने शंकर नगर स्थित ‘‘स्पीकर हाऊस’’ में छत्तीसगढ़ विधान सभा के वर्ष 2026 के कैलेण्डर एवं डायरी (दैनंदिनी) का विमोचन किया।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप, मंत्री खुशवंत साहेब, पूर्व विधान सभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडे,एवं विधायक सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू ,विधान सभा के सचिव दिनेश शर्मा एवं विस अध्यक्ष के सचिव विक्रम सिसोदिया विधान सभा भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ विधान सभा अध्यक्ष के रूप में दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर ‘‘डॉ. रमन सिंह अध्यक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्षीय कार्यकाल के दो वर्ष महत्वपूर्ण कार्य एवं उपलब्धियां’’ शीर्षक से पुस्तक का विमोचन भी किया गया।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की संकल्पना के अनुरूप छत्तीसगढ़ विधानसभा के कैलेण्डर एवं डायरी (दैनंदिनी) को नये स्वरूप में प्रस्तुत किया गया है, जिसमें भारतीय संविधान की चित्रगाथा, छत्तीसगढ़ विधान सभा के ‘‘रजत जयंती वर्ष’’ पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का विधान सभा आगमन एवं मान. विधायकों को संबोधन, भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नवा रायपुर (अटल नगर) स्थित नवीन विधान सभा भवन का लोकार्पण, नवीन विधान सभा परिसर में ‘‘भारत रत्न’’ एवं पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण, विधायकों एवं पत्रकारों के लिए प्रबोधन कार्यक्रम का आयोजन तथा छत्तीसगढ़ विधान सभा के अन्य विशिष्ट अवसरों के छायाचित्रों को समावेशित किया गया है।

इस अवसर पर विधान सभा की 25 वर्षों की संसदीय यात्रा पर केंद्रित कीर्ति सिसोदिया द्वारा निर्मित एवं निर्देशित वृत्त चित्र का भी विमोचन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button