खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नए संसद भवन का औचक निरीक्षण किया और निर्माण कार्यों का जायजा लिया

नए भवन के पिछले साल नवंबर तक पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही थी, अब इसका जल्द ही इसका उद्घाटन होने की संभावना है…

नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार की शाम को नए संसद भवन का औचक निरीक्षण किया और निर्माण कार्यों का जायजा लिया।

पीएम मोदी ने अपने औचक निरीक्षण के दौरान श्रमिकों से बातचीत की और निर्माण कार्यों में उनके योगदान की जमकर तारीफ की। प्रधानमंत्री मोदी ने नए संसद भवन की इमारत के अंदर तकरीबन एक घंटे से अधिक का समय बिताया।

दिसंबर 2020 में प्रधानमंत्री मोदी ने आधुनिक सुविधाओं वाले नए संसद भवन की आधारशिला रखी थी. पीएम मोदी के साथ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी मौजूद रहे।

नए भवन के पिछले साल नवंबर तक पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही थी. अब इसका जल्द ही इसका उद्घाटन होने की संभावना है. नए संसद भवन में संविधान हॉल, संसद सदस्यों के लिए एक लाउंज, एक पुस्तकालय, कई समिति कक्ष, भोजन क्षेत्र और पर्याप्त पार्किंग स्थान भी होगा।

पीएम मोदी ने नए संसद भवन के दोनों सदनों में दी जाने वाली आधुनिक सुविधाओं का भी अवलोकन किया.टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड को 2020 में 971 करोड़ रुपये में परियोजना का ठेका मिला था. वही इस इमारत का निर्माण कर रही है. माना जा रहा है कि परियोजना की लागत में इजाफा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button