खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जायेंगे फ्रांस दौरे पर, पेरिस में होने वाली बैस्टिल डे परेड में खास मेहमान के रूप में होंगे शामिल

भारत-फ्रांस के बीच सामरिक साझेदारी की 25 साल पूरे होेने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पेरिस जाएंगे. इस पर राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने कहा कि आपके आने से मुझे खुशी होगी…

नईदिल्ली (ए)। भारत और फ्रांस के रिश्ते लगातार मजबूत हो रहे हैं. इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 जुलाई को पेरिस में होने वाली बैस्टिल डे परेड में खास मेहमान के रूप में शामिल होंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी की 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बैस्टिल डे परेड में स्पेशल गेस्ट के रूप में शामिल होने के फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है।

इस पर मैक्रॉन ने प्रसन्नता व्यक्त की. उन्होंने पीएम मोदी के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, ”प्रिय नरेंद्र, 14 जुलाई की परेड के सम्मानित अतिथि के रूप में तुम्हारा पेरिस में स्वागत कर के मुझे बहुत खुशी होगी।”

क्या उम्मीद है? विदेश मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री की यात्रा से रणनीतिक, सांस्कृतिक, वैज्ञानिक,और आर्थिक सहयोग के लिए नए और महत्वाकांक्षी लक्ष्यों को निर्धारित करके भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी के अगले स्तर पर पहुंचने की उम्मीद है।

इसमें कहा गया है कि भारत और फ्रांस का शांति और सुरक्षा पर साझा दृष्टिकोण है, विशेष रूप से यूरोप और हिंद-प्रशांत में. बयान में कहा गया कि दोनों देश संयुक्त राष्ट्र के चार्टर के उद्देश्यों और सिद्धांतों को लेकर भी साझा दृष्टिकोण रखते हैं, जो हिंद-प्रशांत क्षेत्र में उनके सहयोग का आधार भी है।

बैस्टिल डे क्या है? फ्रांस में 14 जुलाई, 1789 को लोगों ने बैस्टिल (राजशाही से जुड़े) पर हमला कर दिया था. इसी के बाद फ्रांसीसी क्रांति की शुरुआत हुई थी. इस कारण इस दिन को फ्रांस के इतिहास में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. इसके बाद से इसे यहां राष्ट्रीय दिवस है के रूप में मनाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button