खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज गुजरात दौरे पर: 4400 करोड़ की देंगे सौगात, देखिए मिनट-टू-मिनट का पूरा शेड्यूल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने गृहराज्य गुजरात के दौरे पर जा रहे हैं. इस दौरान वह वहां पर 44 सौ करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास करने वाले हैं…

नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करीब 4,400 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत करने और केंद्र सरकार की आवास योजना के तहत बने मकानों का आवंटन 19,000 लाभार्थियों को करने के लिए शुक्रवार को गुजरात का दौरा करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि मोदी गांधीनगर में अखिल भारतीय शिक्षा संघ अधिवेशन’ में शामिल होंगे और गिफ्ट सिटी का भी दौरा करेंगे. बयान में कहा गया है कि गांधीनगर में कार्यक्रम के दौरान मोदी 2,450 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

लाभार्थियों को सौपेंगे चाभी इनमें नगर विकास विभाग, जल आपूर्ति विभाग, सड़क और परिवहन विभाग और खान और खनिज विभाग की परियोजनाएं शामिल हैं. वह कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण और शहरी) के लाभार्थियों को चाबियां भी सौंपेंगे. इन परियोजनाओं का कुल परिव्यय लगभग 1,950 करोड़ रुपये है।

राज्य के शिक्षकों से भी करेंगे मुलाकात प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया, गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक सिटी (गिफ्ट सिटी) की अपनी यात्रा के दौरान मोदी वहां की मौजूदा विभिन्न परियोजनाओं की स्थिति की समीक्षा करेंगे. इस दौरान वह अधिकारियों से संवाद भी करेंगे और उनके अनुभव और भविष्य की योजनाओं को समझेंगे. अखिल भारतीय शिक्षा संघ अधिवेशन, अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक महासंघ का 29वां द्विवार्षिक सम्मेलन है. इस सम्मेलन का विषय शिक्षक शिक्षा को बदलने के केंद्र में हैं।

ये है पीएम मोदी का मिनट-टू मिनट शेड्यूल

  1. 12 मई को प्रधानमंत्री सुबह 10 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचेंगे.
  2. सुबह 11 बजे गिफ्ट सिटी में प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होंगे.
  3. दोपहर 12 बजे वह महात्मा मंदिर में अमृत उत्सव में शामिल होंगे.
  4. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1946 करोड़ रुपये के 42 हजार से अधिक आवासों का लोकार्पण और गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होंगे.
  5. प्रधानमंत्री शहरी क्षेत्रों में 7113 आवास इकाइयों और ग्रामीण क्षेत्रों में 12,000 आवास इकाइयों का शुभारंभ करेंगे.
  6. महात्मा मंदिर से प्रधानमंत्री राजभवन जाएंगे.
  7. प्रधानमंत्री मोदी दोपहर 1.30 से 2.30 बजे तक राजभवन में निवेश करेंगे.
  8. प्रधानमंत्री राजभवन में सीएम, संगठन के पदाधिकारियों और सरकार के मुख्य सचिव समेत अन्य अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे.
  9. दोपहर 3 बजे पीएम मोदी गिफ्ट सिटी जाएंगे.
  10. वह गिफ्ट सिटी में विभिन्न कंपनियों के सीईओ और विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक करेंगे.
  11. शाम 5 बजे गिफ्ट सिटी से अहमदाबाद एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान.
  12. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद एयरपोर्ट से दिल्ली जाएंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button