छत्तीसगढ़फीचर्ड

पति एवं बच्चो को जान से मारने की धमकी देकर बलात्कार करने वाला आरोपी गिरफ्तार

आरोपी फुल तोडने के बहाने घर आया और पीडिता को घर में अकेली पाकर पीडिता के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया…

 

राजनांदगांव। पीडिता ने चौकी तुुमडीबोड आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि पीड़िता के गांव का चंद्रहास साहू जो फुल तोडने के बहाने घर आया और पीडिता को घर में अकेली पाकर पीडिता के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया, पीड़िता को घटना के बारे में किसी को बताऐंगी तो तेरे पति एवं बच्चों को जान से मारकर फेंक दूंगा कहकर धमकी दिया जिससे पीड़िता डर गई थी। उसके बाद से चन्द्रहास साहू दो-तीन दिन के आड़ में पीड़िता के घर आकर पीडिता के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता था।

दिनांक 31.05.2024 को दोपहर करीबन 03ः00 बजे जब घर में कोई नही था तब चन्द्रहास साहू पीड़िता के घर आकर पीडिता के साथ फिर से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया है। जिस पर पीडिता अपने परिवार वालो को घटना की जानकारी देकर पुलिस चौकी तुमडीबोड आकर रिपोर्ट दर्ज करने पर महिला विवेचना अधिकारी द्वारा अपराध सदर धारा का अपराध कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया हेै।

पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के निर्देशन मे पुलिस चौकी तुमडीबोड द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 08/06/2024 को आरोपी चन्द्रहास साहू को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल निरूद्ध किया गया।

उक्त कार्यवाही में पुलिस चौकी तुमड़ीबोड के प्रभारी उप निरी.कैलाश चंद्र मरई, उप निरी.रामेश्वरी बघेल थाना डोगरगढ, सउनि अनिल यादव, म.प्र.आर. 846 चंद्रकली कंवर, आर. 1233 कमल नेताम, आर. 494 चंद्रशेखर यादव, आर.1024 देवानंद परतेती का कार्य सराहनीय रहा।

थाना- पुलिस चौकी तुमडीबोड जिला- राजनांदगांव

अप.क्र. 238/2024 धारा 506, 376(2)(द) भादवि.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button