खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी आज जायेंगे ओडिशा: बालासोर में हुए रेल हादसे वाले दुर्घटनास्थल का दौरा करेंगे और फिर कटक के अस्पताल जाकर घायलों से करेंगे मुलाकात, मृतकों की संख्या 288 के पार

ओडिशा के बालासोर में ट्रेन हादसे को लेकर पीएम मोदी एक्शन मोड में आ गए हैं. उन्होंने अब तक राहत-बचाव अभियान की जानकारी के लिए एक बैठक बुलाई है….

बालासोर (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओडिशा जाएंगे. पहले वह बालासोर में हुए रेल हादसे वाले दुर्घटनास्थल का दौरा करेंगे और फिर कटक के अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात करेंगे। ओडिशा के बालासोर में ट्रेन हादसे को लेकर पीएम मोदी एक्शन मोड में आ गए हैं. उन्होंने अब तक राहत-बचाव अभियान की जानकारी के लिए एक बैठक बुलाई है।रेलवे की ओर से सोरो मेडिकल यूनिट में घायल यात्रियों को 50000 रुपये की अनुग्रह राशि सौंपी गई।

ओडिशा के बालासोर में रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म हो चुका है. रेलवे के प्रवक्ता अमिताभ शर्मा ने कहा, पीएम खुद घटनास्थल का दौरा करेंगे. दो एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी इन्वॉल्व्ड हैं हादसे में. कटक, बालासोर और घटनास्थल के लिए तीन टीम गठित की गयी हैं. 39 ट्रेन डायवर्ट रूट से शुरू की गयी है जो ज़िम्मेदार है उसपर कार्रवाई की जाएगी. रिपोर्ट का इंतजार है।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और नागरिक सुरक्षा (एनडीआरएफ) ने बताया, NDRF की 9 टीमें मौके पर तैनात हैं. घटना के सवा घंटे के अंदर हमारी पहली टीम वहां पहुंच गई थी. बचाव अभियान में 300 से ज्यादा लोग लगे हुए हैं।

ओडिशा में हुए भयानक ट्रेन हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 288 के पार पहुंच गई है. हादसे के 15 घंटे से ज्यादा बीत चुके हैं अब भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. ट्रेन की बोगियों में अब भी लोगों के फंसे होनी की खबर है।

भारतीय वायुसेना द्वारा राहत और बचाव कार्यों के लिए 02 एमआई-17 हेलीकॉप्टरों को तैनात किया गया है. जमीनी स्तर पर रेलवे अधिकारियों के तालमेल के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया जा रहा है.  इसके अलावा कई अतिरिक्त बसों और ट्रेन कोचों का भी इंतजाम किया गया है और फंसे हुए यात्रियों को उनके गंतव्य की तरफ रवाना किया जा रहा है।

रेलवे की ओर से सोरो मेडिकल यूनिट में घायल यात्रियों को 50000 रुपये की अनुग्रह राशि सौंपी गई।





तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन, शिव शंकर और अंबिल महेश चेन्नई एयरपोर्ट पहुंच गए है वहा से ओडिशा के बालासोर आयेंगे। बीजेपी ने मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने के मौके पर आज होने वाले देशभर के सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button