दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

नगर पालिक निगम रिसाली की पहली सामान्य सभा: आय बढ़ाने पार्षदों ने दिए सुझाव, राजस्व वसूली के लिए बनेगी नीति

 

भिलाई। रिसाली निगम गठन के बाद गुरूवार को पहली सामान्य सभा में निगम की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने पार्षदों ने अपना अभिमत सभापति केशव बंछोर के समक्ष रखा। लगभग 3 घंटे 30 मिनट तक चले सदन में महापौर परिषद द्वारा रखे सभी एजेंण्डे को बहुमत के आधार पर पारित किया गया। खास बात यह है कि पूरे समय क्षेत्रीय विधायक व गृह एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू सदन में उपस्थित रहे। चर्चा के दौरान पार्षदों का कहना था निगम तीन वर्ष और शहर सरकार बने 1 वर्ष हुआ है। ऐसे समय पर सबसे पहले आर्थिक स्थिति को मजबूत करना चाहिए। राजस्व वसूली निजी हाथों में देने के बजाय निगम को करना चाहिए। इसके लिए नीति बने और वसूली कार्य के लिए जिम्मेदारी सौंपे। निगम सभापति केशव बंछोर वर्तमान समय में स्पायरो कंपनी द्वारा वसूली कार्य जारी रखने संबंधी प्रस्ताव बहुमत के आधार पर पारित करने की घोषणा की। सदन में महापौर शशि सिन्हा के अलावा परिषद के सद्स्य चन्द्रभान सिंह ठाकुर, गोविन्द चतुर्वेदी, अनुप डे, सनीर साहू, परमेश्वर कुमार, सोनिया देवांगन, ईश्वरी साहू, सांसद प्रतिनिधि पप्पू चंद्राकर, पार्षद, एल्डरमेन, आयुक्त आशीष देवांगन व विभाग प्रमुख उपस्थित थे।

यह प्रस्ताव हुआ पारित
– नगर पालिक निगम रिसाली अंतर्गत विभिन्न कार्यो हेतु प्लेसमेंट में श्रमिक-कर्मचारी प्रदाय कार्य।
– निविदा आमंत्रण होने तक वर्तमान कार्यरत एजेन्सी से राजस्व वसूली कराया जाए।
– रिसाली निगम क्षेत्र के छुटे हुए भवनों का सम्पत्तिकर निर्धारण किया जाए।

पार्षदों ने पूछे 31 सवाल
सामान्य सभा में प्रश्नकाल में 31 पार्षदों ने हिस्सा लिया। सवालों का जवाब महापौर परिषद के सद्स्य सनीर साहू, चन्द्रभान सिंह ठाकुर, गोविन्द चतुर्वेदी, अनुप डे, परमेश्वर, सोनिया देवांगन व ईश्वरी साहू ने सदन में दिया। प्रश्नकाल में कुछ गहमा गहमी भी हुई। बाद मंे नीतिगत सवालों का जवाब आयुक्त आशीष देवांगन ने दिया।

एल्डरमेनों का स्वागत
सदन शुरू होने से पहले सभाकक्ष में क्षेत्रीय विधायक व गृहमंत्री का स्वागत महापौर व सभापति केशव बंछोर ने किया। इसके बाद पहली बार सदन पहुंचे एल्डरमेनों का स्वागत महापौर शशि सिन्हा ने की। स्वागत पश्चात सभापति राष्ट्रीय व राज गीत के साथ सदन की शुरूआत की।

Related Articles

Back to top button