खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन ने धोरडो गांव को 54 सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांवों की सूची में किया शामिल, पीएम मोदी ने कहा- धोरडो चमकता रहे और दुनिया भर से पर्यटकों को आकर्षित करता रहे

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि धोरडो चमकता रहे और दुनिया भर से पर्यटकों को आकर्षित करता रहे। उन्होंने कहा कि मैं 2009 और 2015 में धोरडो की अपनी यात्राओं की कुछ यादें साझा कर रहा हूं…

नईदिल्ली (ए)। संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (यूएनडब्ल्यूटीओ) ने गुजरात में कच्छ जिले के धोरडो गांव को 54 सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांवों की सूची में शामिल किया है। इस उपलब्धि की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि धोरडो को उसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक सुंदरता के लिए मनाया जाता देखकर बेहद रोमांचित हूं। यह सम्मान न केवल भारतीय पर्यटन की क्षमता को दर्शाता है, बल्कि विशेष रूप से कच्छ के लोगों के समर्पण को भी दर्शाता है।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि धोरडो चमकता रहे और दुनिया भर से पर्यटकों को आकर्षित करता रहे। उन्होंने कहा कि मैं 2009 और 2015 में धोरडो की अपनी यात्राओं की कुछ यादें साझा कर रहा हूं। मैं आप सभी को धोरडो की अपनी पिछली यात्राओं की यादें साझा करने के लिए भी आमंत्रित करता हूं। इससे अधिक लोगों को यहां आने के लिए प्रेरणा मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button