दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

प्रशिक्षण के लिए दुर्ग आए गुजरात पुलिस के जवानों ने छत्तीसगढ़ी व्यंजन ठेठरी, खुरमी का लिया आनंद

भिलाई। गुजरात पुलिस द्वारा जिला दुर्ग में 15 दिन प्रशिक्षण हेतु आए हैं इसी क्रम में आज आईयूसीएडब्ल्यू महिला थाना एवं रक्षा टीम से गुजरात पुलिस मिलने आए जिसमें एडिशनल एसपी मीता पवार ,उप पुलिस अधीक्षक शिल्पा साहू ,निरीक्षक सी तिर्की, उपनिरीक्षक शारदा बंजारे, सहायक उपनिरीक्षक संगीता मिश्रा एवं रक्षा टीम उपस्थित थे।

एएसपी मीता पवार द्वारा गुजरात पुलिस को आईयुसीएडब्ल्यू के बारे में बताया गया उनकी कार्यशैली के बारे में बताया गया महिला संबंधी अपराधो के बारे में बताया गया डायल 112 के बारे में बताया गया एवं यहां की रक्षा टीम कैसे कार्य करती है यह बताया गया एवं गुजरात पुलिस से वहां के कार्यों के बारे में पूछा गया एवं महिलाओं के लिए वहां कैसी व्यवस्था है कितने अपराध होते हैं इन सब बातों की जानकारी ली गई।

डीएसपी शिल्पा साहू द्वारा गुजरात पुलिस का स्वागत गुजराती भाषा में किया गया एवं दुर्ग जिला के महिला पुलिस टीम के कार्य शैलियों के बारे में बताया गया। वह नक्सल क्षेत्रों में कैसे कार्य किया जाता है उसमें अभी कितने बदलाव हो गए हैं कितने कम हो गए हैं यह बताया गया।

गुजरात पुलिस को पीपीटी के माध्यम से यहां की कार्यशैली को समझाया गया एवं स्कूल कॉलेज में गली मोहल्लों में जागरूकता प्रोग्राम किया जाता है एवं उनको अपनी सुरक्षा कैसे कर सकते हैं यह सब बताया जाता है ताकि वह अपनी सुरक्षा स्वयं कर सके यह सब बताया गया। गुजरात पुलिस को यहां के छत्तीसगढ़िया डिश ठेठरी, खुरमी को परोसा गया एवम उसके बारे में बताया गया।

गुजरात पुलिस को महिला थाना विजिट कराया गया एवं काउंसलर मैडम से मिलाया गया एवं वहां के काउंसलिंग करते दिखाया गया यहां कैसे कार्य किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button