छत्तीसगढ़फीचर्ड

पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम में पूरे देश में लोगों द्वारा किए जा रहे नवाचार और अच्छे कार्यों से देश को परिचित कराते हैं : सीएम साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के एक होटल में आयोजित प्राइड ऑफ छत्तीसगढ़ कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम में समाज सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग और व्यापार, इनोवेशन, कला, प्रशासन, खेल, रियल एस्टेट सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को दैनिक भास्कर की ओर से सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम में सम्मानित की जा रही विभूतियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश में विभिन्न सेक्टरों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित करने की यह अच्छी पहल है।

इससे सम्मानित होने वाले लोगों का मान सम्मान बढ़ता है, उनको प्रोत्साहन मिलता है और अन्य लोगों को अच्छे कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। सम्मानित लोग उत्साह के साथ कार्य करते हुए समाज में आदर्श प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सभी की भागीदारी हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समाचार पत्र खबरों को आम जनता तक पहुंचाने के साथ-साथ सामाजिक सरोकार से जुड़ी अपनी जिम्मेदारी भी बखूबी निभा रहा है। यह कार्यक्रम इसका एक बेहतरीन उदाहरण है। प्राइड ऑफ छत्तीसगढ़ अवॉर्ड के जरिए समाज के अलग-अलग क्षेत्रों में अच्छा काम करने वाले लोगों को सम्मानित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम में पूरे देश में लोगों द्वारा किए जा रहे नवाचार और अच्छे कार्यों से देश को परिचित कराते हैं। इससे ऐसे लोगों का मान- सम्मान बढ़ता है और अन्य लोगों को अच्छे कामों के लिए प्रेरणा मिलती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button