खास खबरदुर्ग-भिलाईफीचर्ड

प्रशिक्षु IAS लक्ष्मण तिवारी 03 जून को संभालेंगे भिलाई निगम आयुक्त का चार्ज

भिलाई। 2021 बैच तेजतर्रार आईएएस अफसर लक्ष्मण तिवारी शनिवार 3 जून को नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त का चार्ज लेंगे। वर्तमान आयुक्त आईएएस रोहित व्यास छुट्टी पर जा रहे है उनके जगह लक्ष्मण तिवारी 15 जून आयुक्त के प्रभार पर रहेंगे।

इसके पूर्व प्रशिक्षु आईएएस लक्ष्मण तिवारी नगर पालिक निगम दुर्ग के आयुक्त, दुर्ग एसडीएम, धमधा एसडीएम, जनपद पंचायत दुर्ग के सीईओ का प्रभार संभाल चुके है। युवा आईएएस लक्ष्मण तिवारी एक तेजतर्रार अधिकारी है। दुर्ग निगम आयुक्त रहते हुए उन्होंने कई अवैध कार्यों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही की थी।

आईएएस लक्ष्मण तिवारी मूलतः बिहार के सिवान जिला के ग्राम सैदपुरा से है। इनकी प्रारम्भिक और हायर सेकेंडरी तक कि शिक्षा  जेपीजे स्कूल, सिवान में हुई। वर्ष 2018 में इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से राजनीतिक विज्ञान में बीए ऑनर्स की डिग्री हासिल किया। अपने पहले ही प्रयास में महज 22 वर्ष की आयु में इन्होंने 2019 बैच में 176 रैंक के साथ भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के लिए चयनित हुए।

आईपीएस ट्रेनिंग के बाद इन्हें पश्चिम बंगाल कैडर मिला और इन्होंने वहा कुछ ही दिन अपनी सेवा दी। वर्ष 2021 में 71वे रैंक के साथ इनका चयन भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के लिए हुआ और इन्हें छत्तीसगढ़ कैडर मिला। मसूरी ट्रेनिंग और रायपुर ट्रेनिंग के बाद इनकी पहली पोस्टिंग सहायक कलेक्टर के पद पर दुर्ग जिला में हुई है। देखे आदेश…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button