दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

चेतना महिला पुलिस स्वयं सेविका वालंटियर ने एक सूत्रीय मांग को लेकर 11वें दिन भी किया हड़ताल

दुर्ग। चेतना महिला पुलिस स्वयं सेविका वालंटियर की एक सूत्रीय मांग है की उन्हे कलेक्टर दर‌ पर वेतनमान के साथ त्वरित स्थाई बहाली दी जाए, जिसके लिए ये अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हुए हैं। महिला विकास और सशक्तिकरण हेतु पूर्णरूपेण न्याय प्राप्ति के लिए सोमवार को ग्यारहवां दिन है हड़ताल किया है।

लेकिन प्रशासन द्वारा अब तक किसी भी प्रकार का आश्वासन ना मिलने पर इनका अनिश्चितकालीन हड़ताल लगातार जारी है। चेतना महिला पुलिस स्वयं सेविकाओं द्वारा गर्मी और बरसात में लगातार हड़ताल किया जा रहा है। दुर्ग मानस भवन में ये सभी महिलाएं प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक अपने बच्चो के साथ हड़ताल पर बैठ रही हैं।

चेतना महिला पुलिस स्वयं सेविका वालंटियर, महिला स्वयं सेविका कल्याण समिति जिला अध्यक्ष तोहिमा बन्जारे, गीता साहू, सुनीता मानिकपुरी, मधु भारती, हेमा कश्यप, ज्योति भारती, जागेश्वरी बन्जारे, मधु पटेल, ज्योति भारती,ममता चंद्राकार, ज्योति तिवारी, धनेश्वरी साहू, लक्ष्मी यादव, गायत्री वि‌श्वकर्मा, पूजा मानिकपुरी, नूतन सिंह, बिना महिवाल, निर्मला साहू, हेमा बांधे, नंदनी निर्मलकर, गायत्री बंजारे, सावित्री वर्मा, पुष्पांजलि वर्मा आदि मौजूद रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button