खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

प्रशिक्षु IPS का सड़क हादसे में निधन, टायर फटने के बाद हुआ था हादसा

दुर्घटना तब हुई जब टायर फटने से पुलिस वाहन नियंत्रण से बाहर हो गया और सड़क किनारे एक घर से जा टकराया…

 

कर्नाटक (ए)। एक दुखद घटना में 2023 बैच के 27 वर्षीय आईपीएस प्रोबेशनर हर्षवर्धन की रविवार को हासन के पास एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. घटना के समय अधिकारी होलेनरसीपुर में एक प्रोबेशनर पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के रूप में अपने कर्तव्यों को संभालने के लिए जा रहे थे।

दुर्घटना तब हुई जब टायर फटने से पुलिस वाहन नियंत्रण से बाहर हो गया और सड़क किनारे एक घर से जा टकराया. हर्षवर्धन को गंभीर चोटें आईं, जबकि ड्राइवर, जिसकी पहचान मंजे गौड़ा के रूप में हुई, भी घायल हो गया।

स्थानीय निवासियों ने दोनों पीड़ितों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया. मेडिकल स्टाफ के प्रयासों के बावजूद, रविवार शाम को इलाज के दौरान बर्धन ने दम तोड़ दिया. उनका ड्राइवर अभी भी अस्पताल में भर्ती है और उसका इलाज चल रहा है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button