छत्तीसगढ़फीचर्ड

प्रार्थिया का बैंक पासबुक को चोरी कर फर्जी तरीके से प्रार्थिया के फोटो के जगह में आरोपी द्वारा अपनी पत्नी का फोटो चस्पा कर प्रार्थिया का फर्जी हस्ताक्षर कर बैंक से 2.55 लाख रुपए निकाल कर ठगी करने वाले आरोपी पति,पत्नी समेत ठगी करने में बैंक जाकर पैसा निकालने में साथ देने वाली महिला आरोपी गिरफ्तार

प्रार्थिया का बैंक पासबुक को चोरी कर फर्जी तरीके से प्रार्थिया के फोटो के जगह में आरोपी द्वारा अपनी पत्नी का फोटो चस्पा कर प्रार्थिया का फर्जी हस्ताक्षर कर बैंक से रकम निकाल कर ठगी करने वाले आरोपी पति,पत्नी समेत ठगी करने में बैंक जाकर पैसा निकालने में साथ देने वाली महिला आरोपी को किया गिरफ्तार चांपा पुलिस की कार्यवाही… आरोपियों द्वारा एक राय होकर बैंक जाकर अलग अलग किस्तों में कुल 2,55,000/₹ को पास बुक से निकाला गया था रकम…

जांजगीर चांपा। प्रार्थीया आशा बाई चौहान उम्र 32 साल निवासी कोसमंदा थाना चांपा द्वारा दिनांक 08.01.24 को रिपोर्ट दर्ज कराई की उसके बैंक ऑफ इंडिया ग्राम कोसमंदा में शाखा से आरोपीगणों के द्वारा एक राय होकर अलग अलग किस्तों से कुल 2,55,000/रुपए को निकल कर धोखाधड़ी कर फर्जी तरीके से आहरण कर पैसा लिया है की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध थाना चांपा में अपराध क्रमांक 30/24 धारा 419, 420, 467,468,417,120 बी, 34 भादवी कायम कर विवेचना मे लिया गया।

प्रकरण के आरोपी राजकुमार चौहान, आशा देवी चौहान एवम उतरा बाई चौहान सभी निवासी कोसमंदा को चांपा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सकुनत से घेराबंदी कर पकड़ा जिसको घटना के संबंध में पूछताछ करने पर एक साथ मिलकर प्रार्थिया के बैंक पास बुक में फोटो चस्पा कर, फर्जी हस्ताक्षर कर अलग अलग किस्तों में बैंक जाकर पैसा निकालना बताए जाने तथा आरोपीगणों के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 08.01.24 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मनीष सिंह परिहार थाना प्रभारी चांपा, उनि बी एस डहरिया, सउनि टी आर जांगड़े, महिला प्रधान आरक्षक श्यामा जयसवाल, महिला आरक्षक सकुंतला नेताम, गौरीशंकर राय एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

आरोपीगण: (01) राजकुमार चौहान उम्र 42 वर्ष निवासी कोसमंदा थाना चांपा (पास बुक चोरी करने वाला)

(02) आशा देवी चौहान उम्र 38 साल निवासी कोसमंदा थाना चांपा (प्रार्थिया की जगह अपना फोटो लगाना)

(03) उतरा बाई चौहान उम्र 32 वर्ष निवासी कोसमंदा थाना चांपा (ठगी करने में बैंक जाकर साथ देना)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button