दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

28 मार्च को सामान्य सभा मे महापौर धीरज बाकलीवाल पेश करेंगे बजट

दुर्ग। नगर पालिक निगम की सामान्य सभा मंगलवार को सुबह 12 बजे रायपुर नाका के निकट भिलाई पौधोगिकी तकनीकी संस्थान बीआईटी के मैकेनिकल कॉन्फ्रेंस हॉल में रखा गया है।सामान्य सभा की शुरुवात में प्रश्नकाल होगा। इसके बाद महापौर धीरज बाकलीवाल निगम के वित्तिय वर्ष 2023 – 24 का बजट सदन के समक्ष सभापति के आदेशनुसार प्रस्तुत करेंगे।महापौर बजट अभिभाषण प्रस्तुत करेंगे।

अनुमानित आय-व्यय पत्रक बजट की तिथि दिनांक 28 मार्च निर्धारित करने के साथ ही सात दिवस पूर्व ऐजेण्डा जारी किया गया।बजट में विकास कार्यो की आगामी संरचना के साथ ही शहर विकास को विशेष महत्व दिया गया है तथा आम जनताओ के उपर किसी भी प्रकार का कर टैक्स का बोझ नही बढ़ाया गया है।

पूर्व के करो को यथावत रह रखा है। महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा जनकल्याणकारी बजट प्रस्तुत करने का निर्णय किया किया है तथा बजट का नाम आत्मीय बजट की संज्ञा दी गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं शहर विधायक अरुण वोरा के मंशानुरूप बजट जनभावनाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो कि जनता के हितकारी में होगी।

इस बजट में खुशहाली और समृद्धि का बजट जनता की तरक्की का बजट,विकास की गतिशील बजट उम्मीदों और अपेक्षाओं का बजट विश्वास और आकांक्षाओं का बजट 28 मार्च को सामान्य सभा मे महापौर धीरज बाकलीवाल बजट पेश करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button