छत्तीसगढ़फीचर्ड

प्रेमी-प्रेमिका रात को बाड़ी में दो बार बनाए शारीरिक संबंध फिर प्रेमिका ने बलाया दूसरे को तो प्रेमी ने कर दी हत्या

मै मृतिका को बोला कि तु मुकेश को छोड दे तो वह बोलने लगी, जिस से मेरे द्वारा मना करने पर वह गुस्से मे आकर मेरे गले एवं गाल कोे नाखुन से नोचकर तीन चार तमाचा मार दी तो मै गुस्से मे आकर उसके गला को दबा दिया जिससे उसका जीभ बाहर निकल गया और वह मर गई…

 

सक्ति। दिनांक 26.01.2025 को थाना सक्ती को सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम जाजंग भाठापारा के बाबूलाल सिदार के घर के बाडी के पैरावट के पास एक युवती की अर्धनग्न हालत मे लाश मिली है कि सूचना पर तत्काल पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव एवं डीएसपी मुख्यालय अंजली गुप्ता एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सक्ती मनीष कुंवर को निदेर्शित कर थाना सक्ती प्रभारी, सायबर सेल प्रभारी, मालखरौदा प्रभारी, बाराद्वार प्रभारी की अलग अलग टीम बनाकर आरोपी पता तलास हेतु लगाा गया था तथा जांजगीर से फोरेसिंक टीम को बुलाकर जांच मे लिया गया था।

मृतिका की पहचान किया गया। मौके पर लकेश्वर सिदार पिता संतराम सिदार उम्र 24 वर्ष साकिन जाजंग भाठापारा की सूचना पर मर्ग कायम कर मर्ग जांच प्रारंभ कर घटना स्थल निरीक्षण, शव का निरीक्षण मृतिका के परिजनो एवं गवाहो के कथन एवं परिस्थिती जन्य साक्ष्य के आधार पर प्रथम दृष्टया धारा 103(1) बीएनएस अपराध आरोपी रेशम लाल सिदार पिता धनेश्वर सिदार उम्र 26 वर्ष साकिन जाजंग थाना सक्ती जिला सक्ती (छग) के द्वारा घटीत करना पाये जाने से थाना सक्ती मे अपराध क्रमांक 33/2025 धारा 103(1) बीएनएस कायम कर विवेचना मे लिया गया।

विवेचना के दौरान गवाहो के कथन तथा आरोपी को हिकमा तमली तथा मनोवैज्ञानिक तरिके से पूछताछ करने पर बताया कि दिनांक 25.01.2025 के रात्री मे करीबन 11.00 बजे मोबाईल के माध्यम से मेरे पडोस मे रहने वाली मृतिका से बातचीत हुई तो अपने साथी रामेश्वर पटेल को बताया कि मै अपने प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर जा रहा हूं फिर मै उससे मिलने के लिए उसके घर उसके बाडी के पिछे से उसके घर के छत पर गया और दोेनो के सहमति से शारीरीक संबंध बनाये।

फिर मृतिका अपने मोबाईल से मुकेश से बात करते करते सीढी से निचे उतरते समय सिढी से मृतिका गिरी तो उसके माथे मे चोट लग गई। मृतिका मुझे बोली कि तुम जल्दी चले जाओ मुकेश आ रहा है तो मै मृतिका के घर के बाडी के दिवाल को फांदकर बाबु लाल के बाडी मे पहुंचा। मेरे पिछे पिछे मृतिका भी दिवाल को फांदकर आ गई। दिवाल को फांदते समय मेरे पॉकेट मे रखा चार सौ दस रूपये वही पर गिर गया था। बाबु लाल के बाडी मे फिर से हम दोनो के बीच शारीरिक संबंध बनाये इसी बीच मै मृतिका को बोला कि तु मुकेश को छोड दे तो वह बोलने लगी, जिस से मेरे द्वारा मना करने पर वह गुस्से मे आकर मेरे गले एवं गाल कोे नाखुन से नोचकर तीन चार तमाचा मार दी तो मै गुस्से मे आकर उसके गला को दबा दिया जिससे उसका जीभ बाहर निकल गया और वह मर गई तो मै घबराकर उसके लास को खीचकर थोडी दुर मे रखे पैरावट के पास रखकर बाबुलाल के बाडी से रोड की ओर बाहर निकला तो रोड मे मुकेश और लोचन खडे थे।

कुछ देर बाद मै बाडी के पिछे तरफ से जाकर मृतिका के उतारे लेगिस एवं मोबाईल को अपने साथ ले जाकर लेगिस एवं मोबाईल को छिपाकर रखा था, जिसे आरोपी के मेमोरेण्डम के आधार पर विधिवत जप्त किया गया है। आरोपी का कृत्य सदर धारा 103(1) बीएनएस का घटित करना सबुत पाये जाने से गिरफतार नयायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही मे डीएसपी मुख्यालय अंजली गुप्ता एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सक्ती मनीष कुंवर, थाना प्रभारी सक्ती बृजेश तिवारी, सउनि लालाराम खुटे, रामकुमार रात्रे, एन्थोनी एक्का, प्रआर शब्बीर मेमन, संजू शर्मा, जीत जाटवर, आर यादराम चंद्रा, अक्षय सिदार, राधेश्याम लहर,े प्रमोद खाखा, गौरसिंह कंवर, विनोद कटकवार, डोरीलाल कटकवार, घनश्याम टंडन, मआर दिब्यांशा गोंड, सायबर सेल प्रभारी अमित सिंह, प्रआर प्रेमनारायण राठौर, आर नरेश चंद्रा, जितेंद्र कंवर, खगेश राठौर, मालखरौदा प्रभारी सतरूपा तारम, प्रआर दामोदर जायसवाल, बाराद्वार प्रभारी अनवर अली, आर योगेश राठौर, गौतम तेंदुलकर का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button